जसवंत ने थ्री डी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया

j1बाड़मेर / पूर्व विदेश मंत्री और निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह ने अपने हाई टेक प्रचार थ्री डी के रथ को बाड़मेर रेल वे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण इलाको के लिए रवाना किया। जसवंत युवा आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में उपस्थित थे। जसवंत सिंह ने शुक्रवार प्रातः ग्यारह बजे अपने हाई टेक प्रचार का आगाज़ किया। इस थ्री डी प्रचार में जसवंत सिंह के राजनैतिक,शैक्षणिक ,सामाजिक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया हैं वाही अंतराष्ट्रीय स्तर के नेताओ द्वारा जसवंत सिंह के सन्दर्भ में दिए बयानों को प्रमुखता से उल्लेखित किया हैं ,इसमें जसवंत सिंह के राजनितिक कद को प्रमुखता से उभार हैं। जसवंत सिंह ने  मार्मिक अपील अपने मतदाताओ से की हैं। जसवंत सिंह का यह प्रचार रथ बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में प्रचार करेगा। इस वसर पर आवड सिंह सोढा ,इस्लाम खान बासनपीर ,नेपाल सिंह ,भाटी कैलाश मेहता ,लोकेन्द्र सिंह धीमा ,रोहित बोथरा ,सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

लोक गीतों में गूंजी जसवंत महिमा 

 

IMG_4763बाड़मेर / सरहदी धोरो की महकती सुबह को लोक गायको ने जसवंत महिमा से गुंजायमान कर जान जान को जसवंत के पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही हैं। भारत पाकिस्तान की सरहद पर बेस सरहदी बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र को दुनिआ भर में चर्चा में ले आये पूर्व वित्त विदेश मंत्री जसवंत सिंह। जसवंत को भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय ताल ठोंक दी। जसवंत सिंह मालानी के ख्यातिनाम शख्शियत हैं जिन्होंने राजस्थान को नयी पहचान देश विदेश में दिलाई ,जसवंत सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के साथ स्थानीय जनता उनके पक्ष में खुल कर आ रही हैं ,खास कर उनकी टिकट काटने के बाद उनके प्रति क्षेत्र की जनता में मान सम्मान और बढ़ा हैं ,स्थानीय अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त लोक कलाकार गायक मांगनियारो ने जसवंत सिंह की जीवनी को वो महाराणा प्रताप कठे की तर्ज पर वो मालानी रो सपूत कठे। …. लोक गीत की रचना कर आम जान को प्रभावित कर दिया। गेहूं गाँव के मांगणियार लोक गायक जामत खान ने ओ मालानी रो सपूत कठे ,जसवंत सिंह जसोल जठै  गाकर जसवंत सिंह के व्यक्तित्व को नई उंचाईंया दी। इस गीत ने पश्चिमी राजस्थान में धूम मचा दी हैं। आज बाड़मेर जैसलमेर जोधपुर पाली सहित हर जिले के गाँव गाँव ढाणी ढाणी ,गली गली गीत गूंज रहा हैं वाही सड़क पर चलने वाला प्रत्येक वाहन में जसवंत महिमा बज रही हैं।लोक गायक जामत खान ने बताया की जसवंत सिंह मालानी की धरती के सपूत हैं लोगो के दिलो में बस्ते हैं ,उन्हें जब से भाजपा से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की थी तभी हमने इस गीत की रचना की तयारी कर दी थी ,जब उनका टिकट कटा को दिल को बहुत पीड़ा हुई ,हमारे गाँव में जब जसवंत सिंह की पुत्र वधु चित्रा सिंह जी की आन सभा हुई तब हमने इसको पहली बार लोगो के बीच अपने ह्रदय की अंतरात्मा की गहराईयो से गाया। सभा में आये जसवंत समर्थको ने इसे मोबाइल रिकॉर्डिंग कर फेसबुक और वाट्स अप में दाल दिया ,यह गीत रातो रात प्रसिद्धि पा गया। बाद में इसकी जोधपुर में विधिवत रिकॉर्डिंग कराई जिसे जसवंत सिंह ने खुद जनता को समर्पित की। उन्होंने कहा की इस गीत ने मुझे नै उंचाईयां दे दी

chandan singh bhati 

error: Content is protected !!