देश की राजधानी दिल्ली की सबसे सेफ और आसान पब्लिक ट्रासपोर्ट मानी जाने वाली मेट्रो में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना हो रही है।
इसी तरह की छेड़छाड़ की घटना एक महिला (काल्पनिक नाम मोना) के साथ हुई। रविवार की शाम राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से ब्लू लाइन की मेट्रो में मोना चढ़ी। मोना महिला कोच में जाने के बदले जनरल कोच में बैठ गई।
कुछ स्टेशन के बाद मोना के चारों ओर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई। साथ में यात्रा कर रहे यात्री उन्हें तरह-तरह से परेशान करने लगे।
इसी दौरान उस महिला का स्टेशन आ गया और मैं दरवाजे की ओर गई, तभी एक आदमी ने टॉप को नीचे खींच दिया। इस दौरान मोना ने पास खड़े लोगों को देखा, वे हंस रहे थे। महिला ने उन्हें गालिया दीं और मेट्रो से बाहर आ गई। किसी यात्री ने महिला की मदद नहीं की। उन्होंने मेट्रो नहीं रुकवाई और न ही पुलिस को फोन किया।