पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हो गया है।
वह 92 वर्ष के थे। दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके निधन पर शोक जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलराम जाखड़ के निधन पर दुख जताया है। मोदी ने कहा कि बलराम जाखड़ जी ने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा में हमारे संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाया।
डॉ॰ बलराम जाखड़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। वो भारत के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रहने के अलावा मध्यप्रदेश प्रांत के राज्यपाल रह चुके हैं। उनका जन्म पंजाब में 23 अगस्त 1923 को फिरोजपुर जिले के पंचकोसी गाँव में हुआ। उन्होंने राजस्थान के ज़िले सीकर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का लोकसभा में प्रतिनिनित्व किया और सन् 1980 से 10 साल तक लोकसभा अध्यक्ष रहे
ये लंबे समय से ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी से जूझ रहे थे।
