आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की १०० वी जन्म-जयंती मंडल बिचपुरी के दहतोरा ग्राम में मनाई गयी।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राजपूत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के प्रणेता थे। उन्होने कहा कि यहाँ एकता, ममता, समता और बंधुता होती है वहाँ एकात्म मानववाद का दर्शन होता है। वास्तव में कहा जाए तो एकात्म मानववाद एक ऐसी विचारधारा है जो मनुष्य को जीना सिखाती है और एक ऐसे समाज का उदय करती है यहाँ एकता हो, समानता हो और वहाँ के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा केन्द्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर चलायी जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों को समझाया।
भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेश लोधी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व बहुत ही विराट है उन्होंने हमेशा दबे कुचले लोगों कि बात की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को हमारी तरफ से सच्ची श्रधांजलि तभी होगी जब हम उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर शोषण और अन्याय से मुक्त समाज की स्थापना कर सकें।
भारतीय जनता पार्टी के नेता हरिकिशन लोधी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमेशा अंतिम छोर पर खड़े आदमी की बात की। उनके जीवन से सभी को सदा प्रेरणा लेनी चाहिए और उनका अनुकरण करना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष चैधरी हरी सिंह, बंटी लोधी, कल्याण सिंह लोधी, शिव सिंह, रोमन सिंह, हरिओम राजपूत, पप्पू प्रधान, महेश प्रधान सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
