कांग्रेस महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सचिन पायलट साहब के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक बाबूलाल जैन द्वारा जिला कांग्रेस बारां के शिक्षक प्रकोष्ठ पद पर रामस्वरूप धारीवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया द्वारा आज रामस्वरूप धारीवाल को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें जिला कांग्रेस कार्यालय पर नियुक्ति पत्र सौंपा तथा संगठन हित में पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्य कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने की बात कही। धारीवाल के शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीना, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रकाशचंद नागर, पूर्व प्रधान योगेश्वरी देवी शर्मा, प्रधान किशनगंज सेवाराम मीना, अजयसिंह, निधि चंदेल, कविता मीना, उप प्रधान रामहेत मीना, धर्मेन्द्र यादव, उप सभापति कमल राठौर, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रदीप काबरा, नगर अध्यक्ष धर्मचंद जैन ब्लाॅक अध्यक्ष रामस्वरूप मीना आदि कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया है।
फ़िरोज़ खान
बारां(राजस्थान)