अजमेर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अजमेर में उम्मीदवारो का प्रचार अभियान परवान पर है। कल तक सुनी पड़ी गलिया आज राजनेतिक दलो के उम्मीदवारो और उनके समर्थकांे की भीड़ से आबाद नजर आ रही है। अजमेर में उत्तर और दक्षिण विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार की रौनक इन दिनों परवान पर नजर आने लगी है।
उत्तर के भाजपा उम्मीदवार वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जा कर मतदाताओ से सम्पर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। देवनानी ने विभिन्न इलाको में प्रचार अभियान को गति देने के लिए चुनाव कार्यालयो के भी उद्घाटन किये।
अजमेर उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार श्रीगोपाल बाहेती ने भी अपने समर्थकांे के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जा कर रेल कर्मचारियो से सम्पर्क किया और कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की।
अजमेर दक्षिण में भी राजनेतिक दलो का प्रचार जोरांे पर है। आज भाजपा की उम्मीदवार अनिता भदेल और कांग्रेस के हेमंत भाटी ने विभिन्न इलाको में जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।