एक पवित्र बंधन से बँध गए अब दो परिवार,
नए रिश्तों की शुरुआत से आई खुशियाँ अपार।
स्नेह, समर्पण का हुआ है यहाँ आदान-प्रदान,
गुड़-खोपरा रस्म हुई, सबने लिया अल्पाहार।।
शुभ शुरुआत का प्रतीक है, ये दो कुटुंबों का मिलन,
महक उठे जीवन के हर छोर, जुड़े रिश्ते नवीन।
बढ़ेगा दोनों परिवारों का अब मान और सम्मान,
जोड़ी सलामत रहे सदा, सुखमय हो जीवन-प्रांगण।।
शगुन की भेंट देकर दोनों ने खाई मेवे-मिठाई,
देविका संग अविनाश की सम्पन्न हुई शुभ सगाई।
श्रीफल का आदान-प्रदान हुआ, ढेरों रस्में निभाई,
पारंपरिक रीति-रिवाजों संग सबने दी बधाई।।
देवोत्थान एकादशी की प्रेममयी यह पावन बेला,
मधुर, मनोहर, सुंदर अवसर, खुशियों का लगा मेला।
स्वजनों संग खुशियों के पल, न रहा कोई अकेला,
साथ निभाना जीवन भर अब, ये प्रेम का अलबेला।।
सैनिक कवि —
गणपत लाल उदय अजमेर, राजस्थान [email protected]