पुष्कर। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुरेश रावत ने बुधवार को खोडा गणेश, बूबानी, दांता, आखिरी, जाटली, रूठडा, सराणा, सरदार सिंह ढाणी, छोटी ढाणी, रामनेर ढाणी, होसियारा, मगरी, हासियावास, बबाईचा, अरडका, मुगलों की ढाणी, जुवासियों की ढाणी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ जन सम्पर्क किया, ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न सभाओं को सम्बोधित करतें हुए श्री रावत ने कहा कि कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अपने पचपन साल के शासन में ग्रामीण क्षेत्रों की हालत बद से बदतर कर दी गहलोत की पिछले पांच साल की सरकार ने सडकों की खस्ता हालत कर दी वहीं बिजली व पानी की कटौती से ग्रामीणों को नारकीय जिंदगी में जीने को मजबूर कर दिया। सरकार की किसान विरोधी नीति से किसान कर्जे में डूब गए जिससे उन्हें आत्म हत्या करने के लिए मजबूर होना पडा। उन्होंने किसानों के हितों पर कुठाराघात करनें वाली ऐसी कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपील करतें हुए राजस्थान में पुनः भाजपा की सरकार को लाने हेतु भाजपा को भारी बहुमत से जितानें का आव्हान किया। क्षेत्रवासियों ने श्री रावत के पहुचने पर जगह जगह क्षेत्रिय लोगों ने ढोल ढमाकों एवं गाजे बाजों के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। हासियावास गांव में आयोजित एक सभा को सम्बोधित करतें हुए श्री रावत ने कहां कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने । किसान विरोधी नीती से किये गये काग्रेस सरकार के कार्य को किसान कभी नहीं भूल पायेगा। श्री रावत ने क्षेत्रवासियों से कहां की राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को जडमूल से नष्ट कर भाजपा की सरकार बनानें हेतु भारी बहुमत से भाजपा को विजयी बनायें ताकि वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में एक बार फिर प्रदेश में किसानों की हितेषी भाजपा सरकार बन सकें। उन्होंने भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनानें का आव्हान किया। इस अवसर पर श्री रावत के साथ भाजपा युवा नेता ओम प्रकाश भडाना, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, वाहिद खान, गिरधारी लाल, गणपत सिंह रावत, जीतमल प्रजापत, मनोज रावत, रामेश्वर गुरू, जगदीश चैधरी, ज्ञानसिंह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, अशोक रावत, रामचंद्र बागडी, बलवीर खटाना, मुंशी अली खान, राजाराम, पन्नालाल, रामेश्वर चैधरी, मोहन सिंह रावत, शक्ति सिंह, शिवदान चैधरी, मेहराज खान, महेश, सुरेन्द्र सिंह, गोविन्द बन्ना, मुकेश दयाल, विकास चैधरी, नन्दाराम चैधरी, पठान, हरिराम चैधरी, रूपा रामजी, अजीत भादू सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाज के नेता एवं समर्थक मौजूद थें।