आगरा / स्वर्गीय श्री धनसिंह शहीद स्मारक शास्त्रीपुरम आगरा पर विकलांग संगठनों द्वारा एक मीटिंग अरब सिंह राजपूत कि अध्यक्षता मैं एना हजारे के समर्थन मैं संपन्न हुई। जिसमे वक्ता के रूप मैं कामता प्रसाद कठेरिया, राजू खान, शेरू राजपूत, कमल देव, समीर खान, गयाप्रसाद सविता, ने अपने विचार रखे।
अरब सिंह राजपूत ने कहा कि राजनैतिक पार्टियों के नेताओं तथा नौकरशाहों द्वारा आम जनता का शोषण, महंगाई, अराजकता, घोटाले, तथा भ्रष्टाचार कर अपनी आलिशान कोठिओं और विदेशों मैं कालाधन जमा किया है। उससे हमारा भारत वर्ष को धरातल पर ला दिया है इसी भारत वर्ष को पूर्व मैं सम्पूर्ण विश्व सोने कि चिडियाँ एवं शक्तिशाली देश के रूप मैं जानते हैं। परन्तु खेद के साथ यह कहते हुए हमें दुःख हो रहा है कि हमारे देश कि पूर्ववत एवं वर्तमान सरकारों ने जो देश कि हालत कि है उससे जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। इसी त्राहि-त्राहि एवं भ्रष्टाचार कालाबाजारी महंगाई घोटाले कि वजह से हमारी भारत माता कि गोद से पैदा स्वर्गीय महात्मा गांधी के रूप मैं श्री अन्ना हजारे द्वारा राजनैतिक पार्टियों के नेताओं तथा सरकार के पदस्थ एवं सरकारी संस्था के पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारिओं द्वारा जो भ्रष्टाचार एवं घोटाले किये जा रहे हैं।
कामता प्रसाद कठेरिया ने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी जन लोकपाल बिल पास करने को तैयार नहीं है। जन लोकपाल बिल अन्ना के आंदोलन से ही होगा। अब जनता को संसद व विधानसभाओं का घेराव करना होगा। भ्रष्ट नेताओं के विरुद्ध आंदोलन करना होगा तब यह सुनेंगे।
संबोधित करते हुए समीर खान ने कहा कि अन्ना की आंधी भ्रष्ट सरकार को उखाड कर फेंक देगी। जन लोकपाल की लडाई में हम सभी लोग साथ है। गयाप्रसाद सविता ने कहा कि सरकार ने विगत वर्ष लिखित आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही लोकपाल बिल पास करा दिया जाएगा, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी लोकपाल बिल पास न करके देश की जनता को धोखा दिया है। जनता इसका बदला जरूर लेगी। अरब सिंह राजपूत ने कहा कि कल से अन्ना हजारे ने अपने गाँव रालेगण सिध्दि मैं जनलोकपाल बिल को संसद मैं पास कराने के लिए आमरण अनशन शुरू किया है। उनके समर्थन मैं आगरा शहीद स्मारक संजय पैलेस पर श्री विजय सिंह तोमर द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा है। उसका हम हार्दिक समर्थन करते हैं। सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया कि आगरा जनपद से समस्त विकलांग जनों और युवाओं,माताओं बहनों द्वारा शीघ्र ही भारत माता चौराहे पर इकट्ठा होकर हाथों मैं मोम्वत्ती लेकर पैदल चलकर शहीद स्मारक संजय प्लेस पर आमरण अनशन कर रहे श्री विजय सिंह तोमर के आमरण अनशन का समर्थन करेंगे इसका समय एवं दिनांक अन्य अन्य कार्यकर्ताओं के विचार विमर्स के बाद तय किया जायेगा।
अन्त में बैठक की अध्यक्षता कर रह ेअरब सिंह राजपूत ने धन्यवाद देकर कहा कि हमें सशक्त लोकपाल विधेयक लाकर, भ्रष्टाचार एवं घोटाले, कालाधन जो विदेशों में जमा है व वापिस अपने देश में लाया जाये एवं भ्रष्ट नेताओं, भ्रष्ट अफसरों पर लगाम लगा सकें। -प्रभंजन साकेत