प्रधान एवं उप प्रधान निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

अजमेर, 25 नवम्बर। जिले की पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए समस्त पंचायत समितियों के प्रधान एवं उप प्रधान के निर्वाचन के लिये रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि पंचायत समिति सिलोरा के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट किशनगढ़, अरांई के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अरांई, अजमेर ग्रामीण के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पुष्कर, बडल्या के लिए सहायक कलक्टर मुख्यालय अजमेर, श्रीनगर के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट नसीराबाद, पीसांगन के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पीसांगन, सावर के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सावर, सरवाड़ के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सरवाड़, केकड़ी के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट केकड़ी एवं भिनाय के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट भिनाय को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!