केकड़ी। गांधी ग्लोबल फैमिली ने ६६वें संत समागम के दौरान निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज को गांधी मेडल देकर स6मानित किया हैं। यह मेडल महाराज को संस्था के उपाध्यक्ष पद्मश्री एसपी वर्मा ने भेंट किया। निरंकारी मण्डल प्रवक्ता रामचन्द्र टहलानी ने बताया कि गांधी ग्लोबल फैमिली राजनिती से दूर महात्मा गांधी की प्रेम शांति,सहनशीलता तथा अहिंसा पर आधारित विचारधारा को संसार भर में विकसित करने का प्रयास कर रही हैं। गांधी ग्लोबल फैमिली की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एक मत होकर यह मेडल बाबा हरदेव सिंह महाराज को प्रदान करने का निर्णय लिया।
सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज ने संस्था के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह स6मान उन्हे भले ही व्यक्तिगत रूप से दिया गया हैँ परन्तु वह इसे संत निरंकारी मिशन के सभी भक्तों को समर्पित करना चाहेगें,जो दिन रात मिशन के असूलों और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिये प्रयासरत रहते हैं। सद्गुरू बाबा ने संस्था के प्रति इस बात के लिये भी आभार व्यक्त किया कि उन्होने मिशन के इन असूलों की तरफ निगाह डाली और समाज के प्रति सेवाओं पर ध्यान दिया।
-पीयूष राठी
