ऐसे बना दी फोटो मानो ओबामा गौर से सुन रहे हैं मोदी को
वॉशिंगटन। सोशल मीडिया में इन दिनों एक फोटो बहुत तेजी से घूम रही है। कैप्शन है ओबामा तक मोदी का भाषण गौर से सुनते हैं। तस्वीर में ओबामा और उनके कुछ करीबी खड़े हैं तथा सामने छोटे से टीवी पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भाषण दे रहे हैं। यह भी साफ हो गया है कि यह तस्वीर फोटोशॉप की कलाकारी है।
मूल फोटो जनवरी 2011 में ली गई थी। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने कुछ साथियों के साथ टीवी देख रहे हैं। टीवी पर मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का भाषण चल रहा है।
तस्वीर में मुबारक की जगह नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा कर सोशल मीडिया पर डाल दी गई। इसे बहुत से लोगों ने शेयर किया जिनमें गुजरात के नवसारी से भाजपा सांसद सीआर पाटील भी शामिल हैं। पाटील ने पूछने पर बताया कि उन्हें पता नहीं था कि फोटो गढ़ी गई है असली नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी ने फेसबुक पर दी थी, उन्होंने बिना उसकी असलियत पता किए उसे फॉरवर्ड कर दिया। http://news4rajasthan.com