अग्रसेन जयंती पर निकले भव्य जुलूस का अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

मदार गेट चौराहे पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत जूस एवं कोल्ड ड्रिंक वितरित कर बढ़ाई जुलूस की शोभा

अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निर्देशानुसार अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मदार गेट चौराहे पर अग्रवाल समाज द्वारा निकाले गए भव्य जुलूस का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने जुलूस पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया। साथ ही जुलूस में शामिल समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं को जूस और कोल्ड ड्रिंक वितरित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल समाज के सभी बंधुओं को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता समरसता सेवा एवं भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाते हुए आपसी सौहार्द और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि जुलूस का स्वागत गजेंद्र सिंह रलावता, मुकेश पवार, नितिन जैन, शैलेश गुप्ता,अनिल खंडेलवाल, ईश्वर टहल्यानी, श्रवण सेन, चंदन सिंह, योगेश जाटोलिया, गौरव झालीवाल, शैलेश गुप्ता, चंद्रेश सुनिया, मनीष सेन, सुवालाल गुर्जर, परवेज खान, पंकज साहू, दीनदयाल शर्मा, नकुल खंडेलवाल, अपूर्व गुप्ता, जितेंद्र जोशी, लक्ष्मी धोलखेड़िया, सुरजीत कपूर, सुमन बंसल, लोकेश सुनिया, महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल, सुमित मित्तल, विक्की गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, उदय गुप्ता, राजीव कच्छावा, राहुल शर्मा, पंकज बैरवा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता सद्भाव और सेवा की भावना को निरंतर मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जारी कर्ता
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!