

अरांई। तहसील मुख्यालय अरांई के सान्दोलिया मार्ग स्थित चरागाह भूमि पर अतिक्रमण अपनी हदे पार करता जा रहा। जहॉ चरागाह पर समीपवर्ती ग्राम सान्दोलिया के वाश्ंिान्दों ने अपना कब्जा जेसीबी से नाडे बनाकर करना शुरू कर दिया है। इसके चलते अरांई के खापरिया तालाब की आवक रूक गई है। उक्त मामलें में प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर अरंाई के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
चरागाह में अवैध नाडों का निर्माण – मुख्यालय से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित सान्दोलिया मार्ग पर सान्दोलिया के ग्रामीणों ने करीब आधे दर्जन से अधिक नाडों का निर्माण कर अपने खेतों में ईंजन व मोटरे लगाकर पिलाई करने का काम कर रहे है। इस कारण अरंाई के खापरिया तालाब में पानी नहीं आने से दुर्दशा का शिकार हो रहा है। जबकि खापरिया तालाब अरंाई के ग्रामीणों के लिए आस्था का केन्द्र है।
प्रशासन पर हावी अतिक्रमी – चरागाह भूमि को लेकर प्रशासन की लापरवाही भी आये दिन उजागर हो रही है। इसके चलते आमजन के मन में प्रशासनिक अधिकारियों पर अतिक्रमियों को सह देने का आरोप है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपीलाल मेवाडा, गोपाल गुर्जर आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वसुन्धरा राजे को पत्र भेजकर चरागाह भूमि को गायों व जानवरों के लिए मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही मेवाडा ने बताया कि पंचायत समिति मुख्यालय पर चरागाह भूमि में अवैध नाडा निर्माण, कच्चा व पक्का निर्माण आदि होने के बारे में जानकारी दी। उन्होनें अरंाई क्षेत्र में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों पर अतिक्रमियों को सह देने का आरोप भी लगाया है।
इनका कहना :– सम्बन्धित पटवारी को भेजकर ९१ की कार्यवाही की जायेगी। चरागाह भूमि को लेकर प्रशासन सतर्क है। जल्द ही तहसील अधीन सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र के पटवारियों से अतिक्रमण की प्राप्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। जगदीश यादव तहसीलदार अरांई
रोडवेज परिचालक सस्पेण्ड
अरांई। कस्बे के अरांई अजमेर राजस्थान परिवहन राज्य पथ निगम की बस में कार्यरत एक परिचालक को विभागीय अधिकारियों द्वारा सस्पेण्ड कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों अरांई-कटसूरा मार्ग पर परिवहन विभाग के हेमराज चोरटिया फाईनेंस मैनेजर, त्रिलोक वैष्णव, प्रकाश शर्मा , श्यामसुन्दर वैष्णव मय टीम ननिरीक्षण टीम ने रोडवेज बस का निरीक्षण किया। इस दौरान बस में पाचं यात्रियों के पास टिकिट नहीं मिले। इसके चलते निरीक्षण टीम कार्यवाही करते हुए परिचालक की टिकट मशीन में 5 सवारियों का रिमार्क लगा दिया था। जो विवाद में बदल गया। उक्त बस में कार्यरत परिचालक लक्ष्मण सोनी ने रिमार्क लगाने पर निरीक्षण टीम पर रूपये मांगने व अभ्रद व्यवहार करने का आरोप भी लगाया था। मामले पर विभागीय उच्च अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए परिचालक लक्ष्मण सोनी के सस्पैण्ड कर दिया।
-मनोज सारस्वत