ब्यावर। राजकीय जैन गुरूकुल सीनियर विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह बुधवार को विधायक शंकर सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य एवं प्रो0जगमालसिंह पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष असम विश्वविद्यालय सिलचर की अध्यक्षता तथा पूर्व शिक्षाधिकारी गोरधनलाल पंजाबी, अतिरिक्त बीईईओ संतोष सिंह चौहान, रावत राजपूत समाज के पदाधिकारी नन्द किशोर सिंह व रामसिंह चौहान तथा अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन के श्रवण सिंह भाटी व सामाजिक कार्यकर्ता गणपतसिंह मुग्धेश व श्रीमती कल्पना भटनागर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों में ब्यावर शहर एवं जैन गुरूकुल सीनियर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन में छात्रा उमेश कुमार शर्मा को विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूपमें , राष्ट्रीय स्काउट पुरूस्कार पाने हेतु छात्रा जितेन्द्र खटनाल व उमेश कुमार शर्मा , पर्यावरण मित्रा हेतु उमेश कुमार शर्मा को सम्मानित किया। आर्थियन पुरूस्कार प्राप्ति की वज़ह से पांच छात्रा: रमजान काठात, नरेशसिंह, गोपालसिंह, नितेश जांगिड़, व यशपाल सिंह तथा इनके मार्गदर्शक व स्काउट मास्टर नरेन्द्र सिंह रावत, राज्य स्तर पर स्काउट पुरूस्कार प्राप्त करने वाले छात्रा रमजान काठात, नरेशसिंह, शंकरलाल, आमीन मोहम्मद, दुर्गेश कुमार, सुरेश सिंह के साथही जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु छात्रा प्रशांत सिंह, कालूराम, हेमन्त कुमार, धीरजकुमार, कैलाश सिंह, गोविन्द सिंह चौहान, एसयूपीब्ल्यू कैम्प हेतु विक्रम सिंह, कैरियर डे गतिविधियों में भूमिका हेतु छात्रा अनूपकुमार तथा विद्यालयी पुस्तकालय में रूपसे पत्रा-पत्रिकाओं के नियमित रूपये पठन करने वाले छात्रा शिवजीराम को अतिथियांे के हाथों प्रमाणपत्रा व पुुरूस्कार प्रदान किये गए। जैन गुरूकुल सीनियर विद्यालय के विकास में भामाशाह के भूमिका निभाने हेतु सर्वश्री श्रवण सिंह भाटी, शिवरत्न चौहान, अखिलेश पाराशर, प्रहलाद सिंह, मदनलाल कमालिया व सुश्री अनामिका का अभिन्नदन किया गया।
समारोह में प्रधानाचार्य के0पी0 चौहान की विद्यालयी टीम द्वारा अतिथियों के सम्मान में राजस्थानी रिवाज़ अनुसार पलक पावण्ेा बिछाये गए। प्रधानाचार्य श्री चौहान गत एक वर्ष मंे विद्यालय , इसमें अध्ययनरत छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा अर्जित की गई शैक्षिक, सह शैक्षिक व अन्य बेहतरीन गतिविधियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
वार्षिकोत्सव व पुरूस्कार वितरण समारोह में राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय जालिया-प्रथम की छात्राओं ने रंगारंग सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यालयी छात्रों तथा करण एण्ड पार्टी ने स्वागत गीत गाएं। अतिथियांे ने अपने उद्बेाधन में विदा लेरहे विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, दित्तचित, नियमित अध्ययन करने जैेसी कई प्रेरक बातेंा को जीवन मंे उतारने की जरूरत बताई। समारोह का संचालन व्याख्याता नारायणसिंह पंवार व घनश्याम वर्मा ने अपने अनूठे अंदाज़ के साथ किया।
शहीद वीर राजूसिंह रावत के अद्भुत बलिदान संबंधी का नाटक मंचन
ब्यावर। 26 फरवरी को राजकीय जैन गुरूकुल सीनियर विद्यालय ब्यावर के आयोजित किये गए वार्षिकोत्सव समारोह दौरान जो मुख्य आकर्षण रहा वह था शहीद वीर राजूसिंह रावत के जीवन चरित्रा संबंधी नाटक का मंचन।
कहा जाता है कि जिला राजसमंद के ग्राम जैमाजीका बास (बरार) के शहीद वीर राजूंिसंह द्वारा अपनी माताजी पेमा कंवर की आज्ञा पालन करते हुए अंग्रेजी हुकुमत को ज़मीन का हांसल (लगान) न देने , अंग्रेजों की अधीनता स्वीकार नहीं करने, अपने छोटे भाई हालूंिसंह के कटे सिर को हांसिल कर अंग्रेजी शासन को नाकों चने चबा दिये थे और अपने देशसेवा व स्वाभिमान के खातिर अपना शीश तक कटा दिया। वीर राजूसिंह रावत का सिर ब्यावर में काटा गया था जबकि उसके छोटे भाई हालूसिंह का सिर टॉडगढ़ के समीप खूंटीकी बड़ली नामक स्थान पर अंग्रेजों ने कटवाकर टंगवा दिया था।
इस अद्भुत प्रसंग को लेकर राजकीय जैनगुरूकुल विद्यालय के व्याख्याता नारायणसिंह पंवार के संयोजन में विद्यालय के छात्रा टोनूसिंह ने शहीद राजूसिंह रावत का, छात्रा नरेन्द्रसिंह रावत ने शहीद की माता का, करण ने कर्नल जेम्स टॉड का, जगदीश ने पुलिस इंसपेक्टर का , दिनेश कटारिया ने वीर हालूसिंह का, भुवनेश्वर नाथ ने बणिया का, सागर बांगड़ ने पटवारी की तथा अन्य विद्यालयी छात्रों ने शहीद राजूसिंह के सहयोगियों तथा अंग्रेजी हुकुमत के सिपाहियों की भूमिका निभाते हुए नाटक का सजीव मंचन किया। जिसे देखने हेतु अनूठे शहीद वीर राजूसिंह रावत की स्मृति से जुडे़ जैमाजीकाबास (बरार)ग्रामवासी फतेहसिंह, ,खीमसिंह, अमरसिंह , इन्दरसिंह, पूनमसिंह सहित करीब 10 व्यक्ति यहां राजकीय जैनगुरूकुल सीनियर विद्यालय ब्यावर के वार्षिक समारोह मंे शिरकत करने पहुंचे। जिनका समारोह के मुख्यअतिथि विधायक शंकरसिंह रावत तथा समारोहाध्यक्ष प्रो0 डॉ0 जगमाल सिंह ने अभिनन्दन किया।
यह नाटक करीब दो घण्टे चला, जिसमें वीर शहीद राजूसिंह रावत के जीवन चरित्रा, देशभक्तिपूूर्ण ओजस्वी गाथा के साथ छात्रा-कलाकारों ने प्रस्तुति देकर सभी को प्रभावित करते हुए राष्ट्रीयभावना के जोश का संचार किया। नाटक मंचन की अतिथियों सहित सभी दर्शको ने प्रशंसा की तथा कलाकार छात्रों को नकद पुरू स्कार देकर हौंसला अफजाई की। अंत विद्यालय परिवार की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।
वाकपीठ संगोष्ठी अग्रिम आदेश तक स्थगित
ब्यावर। ब्यावर में 28 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होने वाली जवाजा शिक्षा ब्लॉक से संबंधित प्रधानाध्यापक सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी स्थगित करदी गई है। वाकपीठ संगोष्ठी के सचिव मोहनसिंह चौहान ने बताया कि अध्यक्ष राजेश मोयल के मौखिक आदेशानुसार अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेश तक प्रधानाध्यापक सत्रांात वाकपीठ संगोष्ठी स्थगित की जाती है।