डिस्कॉम सचिव प्रशासन पद पर मेघना चौधरी ने कार्यभार संभाला

meghana choudhary 450अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के सचिव प्रशासन पद पर बुधवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती मेघना चौधरी ने कार्यभार संभाल लिया। उप निदेशक कार्मिक (मु यालय) श्री जय राम चौधरी ने उन्हें कार्यभार संभलवाया।
सन् 1998 बैच की श्रीमती चौधरी मूल अजमेर कीे निवासी है। वे जिला आबकारी अधिकारी जयपुर के पद से डिस्कॉम में आई हैं। उन्होंने इससे पूर्व जिला आबकारी अधिकारी अजमेर, प्रोटोकॉल अधिकारी अजमेर, सहायक कलक्टर कुचामन सिटी, सहायक कलक्टर अजमेर, सहायक रजिस्ट्रार सेल्स टैक्स ट्रीब्यूनल अजमेर, उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़, विकास अधिकारी किशनगढ़ तथा सहायक कलक्टर राजसमंद जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।
इस अवसर पर मु यालय पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में टी.ए. टू एम.डी. श्री मुकेश बाल्दी, उपनिदेशक कार्मिक श्री जय राम चौधरी, जन संपर्क अधिकारी श्री महेश चन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।

सेटलमेन्ट कमेटी ने एक हजार 49 मामलें निपटाएं
अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा विभिन्न स्तरों पर हुई सेटलमेन्ट कमेटी की बैठकों में चालू वित्तीय वर्ष के दिस बर माह तक कुल एक हजार 49 मामलें निपटा कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई है।
निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री बी. राणावत ने बताया कि सेटलमेन्ट कमेटी में निगम स्तर पर 7 प्रकरण का निस्तारण किया गया जबकि सर्किल स्तर पर 361 प्रकरण, डिवीजन स्तर पर 507 प्रकरण, संभागीय मु य अभियंता स्तर पर 17 प्रकरण तथा उपखण्ड स्तर पर 157 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक प्रकरण सीकर जिले में 268 प्रकरण निपटायें गये है जबकि भीलवाड़ा वृत्त में 224, राजसमंद में 155, अजमेर जिला वृत्त में 147, चितौडग़ढ़ में 92, अजमेर शहर वृत्त में 69, नागौर मेें 45, झुंझुनूं में 39, डूंगरपुर में 4 तथा उदयपुर व बांसवाड़ा में 3-3 प्रकरण सेटलमेन्ट कमेटी की बैठकों में निपटाए गए है।

error: Content is protected !!