चुनाव कार्य हेतु कार्मिक तत्काल उपलब्ध कराएं

अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने जिले में स्थित सभी केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकार के उपक्रम, स्थानीय निकाय, विश्वविद्यालय तथा समस्त कार्यालयों के नियंत्रण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लोकसभा चुनाव 2014 को सम्पन्न कराने के लिए लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल निर्धारित तिथि को चुनाव कार्यालय को उपलब्ध कराए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक जैन द्वारा केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों एवं उपक्रम, विश्वविद्यालय एवं अन्य विभागों व उपक्रमों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए निर्देशों की प्रति उपलब्ध कराते हुए कार्मिकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

error: Content is protected !!