चुनावों में गांधी राजवंश का होगा अंत : किरण

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी विकास के पर्याय बन गए है। लोकसभा चुनावों में गांधी राजवंश का अंत होना निश्चित है। देश अब विकास और जनकल्याण की राजनीति पर आगे बढ़ रहा है। किरण नें कहा सभी चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों से एक स्पष्ट संदेश मिल रहा है। देश में मोदी लहर चल रही है और भाजपा स्पष्ठ  बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव देश के राजनीतिक एवं आर्थिक परिदृश्य को सदा सदा के लिए बदल देंगे।

किरण ने कहां कि भाजपा का मत प्रतिशत 35 के उपर होगा जबकि कांग्रेस का मत प्रतिशत 20 से भी कम होगा। कांग्रेस स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी पराजय का सामना करेगी। राग को 300 से अधिक स्थानों पर विजय मिलेगी । किरण नें कहा कि जनता भाजपा में एक नया और सुखद भविष्य का चित्र देख रही है। तिव्र विकास, अवसरो की समानता , संघीय ढांचे का सम्मान एवं सशक्त नेतृत्व में जनता अपना भविष्य खोज रही है।

error: Content is protected !!