-जगदीश शर्मा- मध्यप्रदेष के विदिषा जिले और इसी जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्रों का ना केवल समूचे मध्यप्रदेष, अपितु पूरे देष में अति विषिष्ट राजनीतिक महत्व है। ऐसा विरला विषेष महत्व केवल इसलिए नहीं है कि ये क्षेत्र दषकों से समूचे मध्यप्रदेष में भाजपा का सर्वाधिक सुदृढ़ गढ़ है, बल्कि ये क्षेत्र तो पूरे देष में भी भाजपा के सर्वाधिक सुदृढ़ गढ़ों में प्रमुख है। इस क्षेत्र की ऐसी निराली महिमा के कारण ही भाजपा के शीर्ष राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता। यह अलग बात है कि वे एक दिन के लिए भी यहां के सांसद नही रहे और जीतने के तत्काल बाद विदिषा सीट से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि वे साथ ही लखनऊ से भी चुनाव जीते थे और उन्होंने लखनऊ सीट को अंगीकार कर लिया था। भाजपा की वैसी ही शीर्ष नेता श्रीमती सुषमा स्वराज वर्तमान में इसी क्षेत्र से सांसद के नाते लोकसभा में नेता-प्रतिपक्ष हैं। मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान करीब डेढ़ दषक तक इसी क्षेत्र के सांसद रहे और तब भी यहीं के सांसद थे, जब मुख्यमंत्री चुने गए थे। पत्रकारिता की अंतर्राष्ट्रीय विभूति स्व. रामनाथ गोयनका और आयुर्वद की वैसी ही विष्व विख्यात विभूति स्व. पं. षिव शर्मा ने भी लोकसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधितव किया। कै. राजमाता श्रीमती विजयाराजे सिंधिया भी यहां से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुई थीं। यह अलग बात है कि वे कांग्रेस प्रत्याषी के रूप में चुनाव जीती थीं, क्योंकि भाजपा में आने के पहले वे कांग्रेस में ही थीं।
-सौम्या वस्त्रालय
झांकी वाली गली निकासा,
विदिषा (म.प्र.) 464-001
टेलीफोन- (07592) 234603, 404141
मो.नं. – 088789-22139, 098273-69848
E-Mail ID – jagdish_laljeesharma@yahoo.in