कांग्रेस केंची तो भाजपा सुई-धागा : हरीओम सिंह राठौड़

IMG-20140407-WA0022राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरीओम सिंह राठौड़ ने कहा की कांग्रेस ने केंची की तरह देश को काटने का काम किया हे वहीं भाजपा ने सुई धागे की तरह देश को जोड़ने का काम किया हे। कांग्रेस ने आज़ादी के बाद युद्ध हारकर देश की भुजाओं को काटा, जातिवाद की केंची से समाज को टुकड़ों में बांटा तो धर्म के नाम पर देश को खंड खंड किया हे। वहीं    भाजपा की सोच हमेशा जोड़ने की रही हे चाहे सड़के जोड़ने का काम हो या नदियों को जोड़ने का। अटल जी ने हर गाँव को सडक से जोड़ने का तो नरेंद्र मोदी ने गुजरात में नदियों का जोड़ने का काम किया हे जिससे देश का विकास हुआ हे।  राठौड़ ने कहा की कांग्रेस  कोरवों के झुण्ड का पुनर्जन्म हे जिसने गरीबी के नाम पर जनता का चीर हरण किया हे।
कुम्भलगढ़ विधानसभा के केलवाडा में राठौड़ ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की जनता ने कांग्रेस का असली चेहरा देख लिया हे। ये महाराणा कुम्भा और प्रताप की वीर भूमि हे कोरव रूपी कांग्रेस का हस्तिनापुर नही हे जहाँ जनता को धृतराष्ट्र समझ लिया जाय।
विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा की कांग्रेस ने क्षेत्र का कुछ भी विकास नही किया और कहीं हुआ भी तो वो ऊंट के मुह में जीरे के बराबर हे। मीडिया से लोकसभा प्रभारी मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की 8.30 बजे कुम्भलगढ़ विधानसभा के गजपुर से आरम्भ हुए जनसंपर्क अभियान के बाद बादगाँव, मोरचा, समीचा, उसर, पीपला, बनोकड़ा, केलवाडा आदी पंचायतों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया । इस दौरान मंडल अध्यक्ष भेरूसिंह सुखार, बबर सिंह आदि कई कार्यकर्ता साथ थे।

राठौड़ 8 अप्रेल को रेलमगरा क्षेत्र में
राजसमन्द। भाजपा मीडिया सेल लोकसभा प्रभारी मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ 8 अप्रेल को 7 बजे पीपली अहिरान, 8 बजे गोगाथला, 8.30 कुरज, 9.15 लापस्या, 10 बजे जुन्ड्दा, 10.45 जीतावास बजे, 11.30 पनोतिया, 12.30 बजे जवासिया, 1.15 बजे कुंडिया, 2 बजे गिलुण्ड, 3 बजे पछ्मता, 3.45 बजे खड़ बामनिया, 4.30 बजे काबरा, 5 बजे कोटडी, 5.45 बजे चौकड़ी में जनसंपर्क कर सभाओं को संबोधित करेंगे।
किशनपुरा इकाई की बैठक सम्पन्न-
भाजपा प्रत्याशी राठौड़ के समर्थन में किशनपुरा इकाई की बैठक कर कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा  भाजपा के पक्ष में करवाने की बूथ वार जिम्मेदारी दी गई। बैठक में राजसमन्द उपप्रधान व ग्रामीण मंडल प्रभारी सुरेश जोशी, राजेन्द्र अगरकिशन तेली गेरीलाल, उपसरपंच मगन तेली, केसू सुथार, हजारी सुथार, भुर सिंह आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!