कश्मीर में संसदीय चुनाव जनमत संग्रह का विकल्प नहीं

tasneemइस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा है कि जम्मू कश्मीर में हो रहे संसदीय चुनाव जनमत संग्रह का विकल्प नहीं हो सकता। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा यह संयुक्त राष्ट्र की स्थिति है। प्रवक्ता से पूछा गया था कि जम्मू कश्मीर में संसदीय चुनाव हो रहे हैं। क्या उसके बाद भी जनमत संग्रह की जरूरत है? इस पर उन्होंने कहा कि भारत में होने वाला कोई भी चुनाव कश्मीर की जनता के आत्मनिर्णय की जगह नहीं ले सकता। उन्होंने भारतीय मीडिया में पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर के कवरेज के तरीके की भी आलोचना की। भारतीय मीडिया में आई कुछ खबरों पर भी उनसे प्रतिक्रिया ली गई। इनके मुताबिक, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने ‘करीबी लोगों’ को नवाज शरीफ से बात करने इस्लामाबाद भेजा है। इस पर प्रवक्ता ने कहा, ‘मुझे ऐसी किसी यात्रा की जानकारी नहीं है। ऐसी खबरें बेबुनियाद हैं।

error: Content is protected !!