बी.एल. गोठी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

दीप सज्जा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, लक्ष्मी-गणेश पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना
**ब्यावर।** बी.एल. गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए दीप सज्जा एवं दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक कौशल एवं कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगों, सुंदर डिजाइनों एवं सजावटी सामग्री से मनमोहक दीप तैयार किए, जिससे विद्यालय परिसर दीपावली के रंगों से सराबोर हो गया।
प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम में हैप्पी (I-B) ने प्रथम तथा हृदया (I-A) एवं जतिन (I-B) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में हृदय (II-C) प्रथम एवं तुषार मालकानी (II-A) द्वितीय रहे। कक्षा तृतीय में अंशिका (III-C) ने प्रथम तथा वीर सोनी (III-B) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ में वर्तिका चौहान (IV-B) एवं भाविका (IV-C) प्रथम तथा आशी भूत्रा (IV-C) एवं खुश्विका जौराम (IV-A) द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा पंचम में नमित जैन (V-A) एवं प्रतीक (V-C) ने प्रथम तथा यशिका (V-B) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के पश्चात विद्यालय में माँ सरस्वती, माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन एवं आरती की गई। इस अवसर पर बी.एल. गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा, उपप्राचार्य सुनीता मैम एवं वर्धमान स्कूल के प्राचार्य श्री अरविंद नाहर उपस्थित रहे।
प्राचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि हमारे जीवन में ज्ञान, संस्कार, सकारात्मकता एवं खुशियों का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। विद्यालय में इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास भी हो, जिससे वे अपनी प्रतिभा और संस्कारों से समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कक्षा 1 से 5 तक की समन्वयक निर्मला माली एवं सुखजीत कौर तथा कक्षा 6 से 8 तक की समन्वयक मैरी डेनियल का विशेष योगदान रहा। वहीं, आयोजन एवं विद्यालय की सजावट में अनीता सोनी , प्रियंका सोनी , निशा पाराशर , आशीष सर एवं विवेक सर ने सहयोग प्रदान किया।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को दीपावली के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। दीपों की रोशनी, विद्यार्थियों का उत्साह एवं शिक्षकों के सहयोग से विद्यालय में दीपावली का पर्व यादगार बन गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!