
ब्यावर। भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन के तहत शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने कन्या जन्मोत्सव मनाया। राजकीय अमृतकौर अस्पताल में जन्मीं कन्याओं व उनकी माताओं को उपहार भेंट किए। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने कन्याओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेटी बचाने का संदेश दिया। महिलाओं ने अस्पताल में बधाई गीत भी गाए। कार्यक्रम में सचिव बबीता गौड़, उपाध्यक्ष साधना सारस्वत, संगीता द्विवेदी, नीना शर्मा, शालिनी शर्मा, गिरिजा शर्मा, दिव्या गौड़, लक्ष्मी शर्मा, शची शर्मा सहित कई महिलाएं शामिल हुई।
आज निकलेगी विशाल शोभायात्रा
सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को विशाल शोभायात्रा व वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। युवा महासभा के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि यह शोभायात्रा शाम 4 बजे मेवाड़ी गेट बाहर स्थित सिखवाल छात्रावास से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में पुरूष श्वेत वस्त्र व महिलाएं लाल चुनरी पहनकर शामिल होंगी। यह शोभायात्रा मुख्य मार्गों व बाजारों से होते हुए पुन: छात्रावास पहुंचेगी। जहां परशुराम भगवान का अवतार दिवस मनाते हुए केक काटा जाएगा। इसके बाद ऋषि प्रसादी का आयोजन होगा।
भजन संध्या में बही भक्ति सरिता
महोत्सव के तहत शनिवार सायं विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें समाज के स्थानीय भजन गायकों ने सुमधुर भजनों की सरिता बहाई। कार्यक्रम में गायक गोपाल चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, विजय शर्मा, पुरूषोत्तम वैष्णव, मुकेश शर्मा, विष्णु चतुर्वेदी, मनोज गौड़, दीपक त्रिपाठी, लक्ष्मी शर्मा, प्रियंका चतुर्वेदी, लोकेश शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। मध्य रात तक चली भजन संध्या में श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम में प्रमोद वाजपेयी, राजेश शर्मा, विजय त्रिपाठी, शैलेश शर्मा, सुरेश ओझा, सुमित सारस्वत, रामनिवास जोशी, रमेश आचार्य, विजयनारायण शर्मा, अमित सारस्वत, अशोक गौड़, हरीश शर्मा, मुकेश लाटा, विजय पारीक, रामेंद्र शर्मा, सुमित सारस्वत, राहुल शर्मा, गोपेंद्र सारस्वत, नरेंद्र पारीक सहित सैंकड़ों महिला-पुरूषों ने धर्मलाभ लिया। भजन संध्या के दौरान जयपुर से आए कलाकारों ने आतिशबाजी भी की।
-सुमित सारस्वत