गंभीर अपराधों की समीक्षा बैठक 15 को

chatarpur-logoछतरपुर / जिला न्यायालय के अंतर्गत लंबित चिन्हित, जघन्य, सनसनीखेज एवं गंभीर अपराधों की समीक्षा बैठक का आयोजन 15 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया है। बैठक कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर की अध्यक्षता में सायं 5 बजे से आयोजित होगी। सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में लंबित प्रकरणों की जानकारी के साथ उपस्थित रहने के लिये कहा गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम चयन सूची जारी
छतरपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना नौगांव क्रमांक 1 एवं 2 तथा छतरपुर ग्रामीण के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पूर्ति हेतु अनंतिम चयन सूची जारी की गई है। जिसके तहत नौगांव क्रमांक 1 परियोजना के अंतर्गत ग्राम भदर्रा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के पद पर श्रीमती रेखा कुमारी राजपूत पत्नी स्व0 हरगोविन्द राजपूत का अनंतिम रूप से चयन किया गया है। इसी तरह ग्राम गर्रोली में कार्यकर्ता के पद पर श्रीमती चंद्रकली रैकवार पत्नी ठाकुरदास रैकवार, नगर पालिका नौगांव के वार्ड 13 एवं 16 में क्रमशः श्रीमती रजनी श्रीवास पत्नी राकेश रजक एवं परवीन बेगम पत्नी सुलेमान खान का चयन हुआ है, जबकि ग्राम चंदौरा में सहायिका के पद पर श्रीमती रामकली धोबी पत्नी बालादीन धोबी अनंतिम रूप से चयनित हुयी हैं।
नौगांव क्रमांक 2 परियोजना के तहत गढ़ीमलहरा के वार्ड क्रमांक 12 में कार्यकर्ता पद पर कु0 निकिता चौरसिया पिता अशोक कुमार चौरसिया, वार्ड क्रमांक 13 में कु0 आराधना वाजपेयी पिता भगवतदयाल वाजपेयी एवं ग्राम सिंगरावनकला में श्रीमती रेखा विश्वकर्मा पत्नी देवेन्द्र विश्वकर्मा का चयन हुआ है, जबकि सहायिका के पद पर ग्राम करौली में श्रीमती सुशीला यादव पत्नी जगदीश सिंह यादव तथा ग्राम गुदारा में श्रीमती जानकी अहिरवार पत्नी विनोद कुमार अहिरवार का अनंतिम रूप से चयन किया गया है। छतरपुर ग्रामीण परियोजना के तहत पनौठा आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के पद पर श्रीमती नीलम प्रजापति पत्नी हर प्रसाद प्रजापति चयनित हुयी हैं। अनंतिम चयन सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति छतरपुर ग्रामीण परियोजना कार्यालय में 18 जुलाई तक एवं नौगांव क्रमांक 1 व 2 परियोजना कार्यालय में 19 जुलाई तक दर्ज कराई जा सकती हैं।

स्कूली वाहनों के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश जारी
निर्धारित सीटों से ज्यादा बच्चे नहीं बैठा सकेंगे बस चालक
छतरपुर/ शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार द्वारा स्कूली वाहनों के लिये निर्देश जारी किये गये हैं। जिनका पालन कराने के लिये उन्होंने यातायात प्रभारी श्री कुंवर पाल सिंह परिहार को निर्देशित किया है। यातायात प्रभारी श्री परिहार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री शाक्यवार द्वारा दिये गये निर्देशानुसार बस के आगे या पीछे बड़े अक्षरों में स्कूल बस लिखा होना जरूरी है। यदि बस किराये की है तो उस पर आगे या पीछे विद्यालयीन सेवा ;ऑन स्कूल ड्यूटीद्ध लिखाया जाये। किसी भी बस में निर्धारित सीटों से ज्यादा बच्चे न बैठाये जायें। बस में फर्स्ट एड बॉक्स साथ में रखा होना चाहिये। बस की खिड़कियों में आड़ी पट्टियां अनिवार्य रूप से लगी हों। अग्निशमन यंत्र आवश्यक रूप से बस में होना चाहिये। बस पर स्कूल का नंबर और टेलीफोन नंबर भी अवश्य लिखा हो। बस के दरवाजे पर सुरक्षित सिटकनी लगी हो। वाहन चालक के पास वाहन चलाने का 5 वर्ष का अनुभव व ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। बस में बच्चों के बस्ते रखने के लिये जगह की व्यवस्था होना चाहिये। सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को ले जाते व वापस छोड़ते समय एक व्यक्ति यथासंभव मौजूद रहे। ड्राइवर सीट के बाजू में कोई बच्चा नहीं बैठाया जाये। ड्राइवर एवं कंडक्टर निर्धारित वर्दी में रहें एवं स्कूल का परिचय पत्र साथ में रखें। यातायात प्रभारी श्री परिहार ने उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिये स्कूली वाहनों के संचालकों एवं वाहन चालकों को निर्देशित किया है। निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या निवारण हेतु शिविर 18 को
छतरपुर/जिले के विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी विभिन्न शिकायतों के निराकरण के उद्देश्य से 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर म0प्र0 पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड छतरपुर संभाग कार्यालय के पावर हाउस प्रांगण में आयोजित होगा। शिविर में समस्याओं को सुनने एवं निराकरण के लिये विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जबलपुर के अध्यक्ष स्वयं उपस्थित रहेंगे। संभागीय कार्यपालन यंत्री एस एन मिश्रा ने विद्युत उपभोक्ताओं से शिविर में उपस्थित रहकर समस्या को निराकृत कराने की अपील की है।

होमगार्ड कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
छतरपुर/होमगार्ड कार्यालय, छतरपुर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07682-248471 है। जिला सेनानी, नगर सेना करण सिंह ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 10 होमगार्ड सैनिक 24 घंटे तैनात रहेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम एवं अन्य सा्रेतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तत्काल बाढ़ से बचाव के संबंध में कार्यवाही की जायेगी। बाढ़ के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना कंपनी कमांडर बी पी नामदेव के मोबाइल नंबर 9424781334, सहायक उप निरीक्षक एल पी सेन के मोबाइल नंबर 8349329125 एवं प्लाटून कमांडर महा प्रसाद यादव के मोबाइल नंबर 9630499276 पर भी दी जा सकती है।
Santosh Gangele

error: Content is protected !!