*त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए साबरमती बीजी-मुजफ्फरपुर-साबरमती बीजी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन*
*साबरमती बीजी से 07 एवं 14 नवम्बर तथा मुजफ्फरपुर से 09 एवं 16 नवम्बर को संचालित होगी स्पेशल रेलसेवा*
रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती बीजी-मुजफ्फरपुर-साबरमती बीजी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09473, साबरमती बीजी-मुजफ्फरपुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.11.26 एवं 14.11.26 को (02 ट्रिप) साबरमती बीजी से प्रत्येक शनिवार को 19.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सोमवार को 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09474, मुजफ्फरपुर-साबरमती बीजी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.11.26 एवं 16.11.26 को (02 ट्रिप) मुजफ्फरपुर से प्रत्येक सोमवार को 07.30 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को 17.00 बजे साबरमती बीजी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में कलोल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, सूबेदारगंज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर एवं हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 22 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।