अजमेर। द सोसायटी ऑफ यूनिक अजमेर ने अपने साधारण सभा में प्रस्ताव पारित किया कि अजमेर को सुन्दर व साफ सुथरा किया जाये, इस प्रोजेक्ट का नाम ‘‘क्लीन अजमेर – ग्रीन अजमेर – यूनिक अजमेर’’ रखा गया।यूनिक अजमेर के अध्यक्ष कंवल प्रकाश ने बताया कि प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में 7 सितम्बर को सुबह 07 बजे बजरंग गढ़ चौराहे पर एकत्र होकर शहर को यूनिक बनाने के लिये अभियान शुरू किया जायेगा। शहर की जनता की सहभागिता जुड़े जिसमें अजमेर के बच्चे, युवा, महिला, पुरूष व सीनियर सिटीजन जो भी वोलियन्टर इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहते है निःशुल्क पंजीकृत करा सकते है। वोलियन्टर्स को जोड़ने के लिये सोसायटी ने यूनिक हेल्प लाईन स्वामी कॉम्पलेक्स पर भी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है।
राजेश बंसल
मो. 9829070059