आरयूआईडीपी से होगा पुष्कर क्षेत्र को फायदा- रावत

आरयूआईडीपी के पांचवें चरण के कार्यों पर पुष्कर में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

पुष्कर शहर के जनप्रतिनिधियोंप्रबुद्धजनों व अन्य स्टेकहोल्डर्स से हुई चर्चा

अजमेर, 7 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) अपने पांचवें चरण में पुष्कर शहर में 29.69 करोड़ से होने वाले कार्यों पर शहर के जनप्रतिनिधियोंपूर्व पार्षदोंप्रबुद्धजनोंविभिन्न विभाग के अधिकारियोंमीडिया एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के लिए कंसल्टेशन मीटिंग आरयूआईडीपी संवाद का आयोजन जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत की अध्यक्षता में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पुष्कर के सभागार में शुक्रवार को किया गया। इसके तहत आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम में पंचम चरण में होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई तथा साथ ही प्रतिभागियों से सुझाव व फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम में माननीय जल संसाधन मंत्री महोदय सुरेश सिंह रावतउपखण्ड अधिकारीआयुक्त नगर परिषदपुष्करजिला प्रवक्ता एवं पूर्व सभापति ने भाग लिया।

कार्यक्रम में आरयूआईडीपी द्वारा पुष्कर शहर में पांचवें चरण में किये जाने वाले लगभग 29.69 करोड़ के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस चरण में एशियन विकास बैंक के वित्तपोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल का पुनः उपयोग के लिए कार्य किये जायेंगे। इन कार्यों पर लगभग 25.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाढ़ प्रबंधन और ड्रेनेज के कार्य 1.61 करोड़ की लागत से किये जायेंगेकमान्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर और विरासत संरक्षण एवं पर्यटन संबंधी कार्य 2.25 करोड से किए जायेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सहभागियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुये जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने सीवरेज प्रोजेक्ट को पुष्कर के लिए अच्छा व महत्वपूर्ण बताया और प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद दिया। उन्होनें नगर परिषद और शहरवासियों के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि सफलता के लिए जरूरी है कि आरयूआईडीपीनगर परिषद एवं अन्य सहयोगी विभागों के बीच सामंजस्य हों। उन्होंने उम्मीद जताई की इस योजना का फायदा बहुत जल्द पुष्कर की जनता को होगा।

उन्होंने विश्वास दिलाया की पुष्कर की जनता और वार्ड पार्षद इस परियोजना में पूरा सहयोग देंगें। उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से इस योजना को घर-घर तक पहुंचाने और सहयोग की अपील की। परियोजना का लाभ जल्द से जल्द आम जन को मिल सके इसलिए प्लानिंग की जाये। उन्होंने पार्षदो व हितधारको का कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट इस बात का ध्यान रखे कि क्रियान्वयन में आमजन को परेशानी कम हो। उन्होंने कहा कि सीवरेज परियोजना में कई प्रकार की दिक्कते आती है। इस वर्कशॉप के माध्यम से प्रतिभागियों के रचनात्मक सुझाव सामने आये।

आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता श्री नाहर सिंह ने पुष्कर में परियोजना के पांचवे चरण में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी एक प्रजन्टेशन के माध्यम से दी। प्रतिभागियों को विभाग की ओर से आश्वस्त करते हुये कहा कि परियोजना कार्यों को गुणवत्ता के साथ निश्चित समयावधि में पूरा किया जायेगा साथ ही वर्कशॉप में मिले सुझावों को परियोजना में शामिल किया जायेगा। कार्यशाला में एक वृतचित्र के माध्यम से आरयूआईडीपी द्वारा किये जा रहे कार्यों को दर्शाया गया। खुले सत्र में प्रतिभागियों ने सीवर व अन्य कार्यों के बारे में अपनी जिज्ञासाओं से सम्बंधित जानकारी ली।

कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों पुष्कर नारायण पाराशर (संघ ट्रस्ट) अरुण पाराशरगोविन्द पाराशर पूर्व अध्यक्ष यूवा समितिरघु पारीक अध्यक्ष (होटल एसोसिएशन)एवं पूर्व पार्षदों तथा योगेश कुमार खत्री (अति. डायरेक्टर)पी.एस. गुर्जर (सहायक अभियंता) नगर परिषद् पुष्करसुरेन्द्र राठी (सहायक अभियंता) एवीवीएनएल रघुनन्दन सिंह (सहायक अभियंता) एडीएपंकज सैनी कनिष्ट अभियंता पीएचईडीजनप्रतिनिधिपूर्व पार्षदप्रबुद्धजनविभिन्न विभागों के अधिकारीप्रेसप्रोजेक्ट से जुडे अधिकारियोंएवं अन्य स्टेकहोल्डर्स सहित महिलाओं व आमजन ने शिरकत की।

इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने आरयूआईडीपी द्वारा शहरी विकास के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के सफल निष्पादन में स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग के लिए आरयूआईडीपी व स्थानीय निकायों के मध्य सामंजस्य पर जोर दिया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!