अजमेर। नगर पालिका पुष्कर में आगामी दिनों में प्रस्तावित नगर पालिका आम चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी कल 10 सितम्बर को शाम 5 बजे जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा द्वारा कलेक्टे्रट के सभाकक्ष में निकाली जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि लॉटरी द्वारा अन्य पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति, महिला एवं सामान्य महिला के वार्डाें का निर्धारण किया जाएगा।