चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त-देथा

भवानी सिंह देथा
भवानी सिंह देथा

अजमेर। नसीराबाद विधानसभा उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को फ्लैग मार्च किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भवानी सिंह देथा ने बताया कि विधानसभा उप चुनाव में करीब 17 सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। आठ एरिया मजिस्टे्रट, 25 सेक्टर मजिस्टे्रट, 43 माइक्रो आब्जर्वर, 35 वीडियोग्राफर सहित मोबाईल दल चुनाव के लिए तैनात किए गए है।
इसी तरह केन्द्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स भी चुनाव के दौरान तैनात रहेगी। बुधवार को विधानसभा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। जिला निर्वाचन विभाग भयमुक्त वातावरण में उप चुनाव सम्पन्न कराएगा।

error: Content is protected !!