पुष्कर नगरपालिका वार्डों के आरक्षण के लिए निकाली लॉटरी

pushkar bharma mandir band 01अजमेर। पुष्कर नगर पालिका क्षेत्र में आगामी दिनों में प्रस्तावित नगर पालिका चुनाव के वार्ड आरक्षण के लिए बुधवार को जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा की अध्यक्षता में लॉटरी निकाली गई।
जिला कलक्टर श्री देथा ने बताया कि पुष्कर नगर पालिका का वार्ड संख्या एक अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या दो अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या तीन सामान्य महिला, वार्ड संख्या चार सामान्य, वार्ड संख्या पांच सामान्य, वार्ड संख्या छ: सामान्य महिला, वार्ड संख्या सात अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड संख्या आठ सामान्य महिला, वार्ड संख्या नौ अनुसूचित जाति तथा वार्ड संख्या दस अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
इसी तरह वार्ड संख्या ग्यारह सामान्य महिला, वार्ड संख्या बारह सामान्य, वार्ड संख्या तेरह अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या चौदह सामान्य, वार्ड संख्या पन्द्रह सामान्य, वार्ड संख्या सोलह अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या सत्रह सामान्य, वार्ड संख्या अठारह सामान्य, वार्ड संख्या उन्नीस सामान्य तथा वार्ड संख्या बीस अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी डॉ. राष्ट्रदीप यादव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी सहित पुष्कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!