नसीराबाद में होमगार्ड भर्ती 20 नवम्बर को

अजमेर। गृह रक्षा प्रशिक्षण उप केन्द्र नसीराबाद में होमगार्ड की भर्ती 20 नवम्बर को की जाएगी। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र अजमेर के समादेष्टा श्री एल.एन.एस. राठौड़ ने बताया कि आवेदन पत्रा 8 अक्टूबर को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक वितरित किए जाएंगे तथा 9 अक्टूबर को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक जमा किए जाएंगे। आवेदनकर्ता न्यूनतम चैथी कक्षा पास एवं 18 से 45 वर्ष आयु का होना चाहिए। आवेदक नसीराबाद छावनी बोर्ड क्षेत्रा में तीन वर्ष से रहने के प्रमाण पत्रा संबंधी किसी भी दस्तावेज की प्रमाणित प्रति पीडब्ल्यूडी के नसीराबाद स्थित डाक बंगले में प्रस्तुत कर आवेदन पत्रा प्राप्त कर सकता है।

error: Content is protected !!