नगर निगम का दशहरा महोत्सव 25 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक

Nagar Nigam 450-1अजमेर। नगर निगम द्वारा दशहरा महोत्सव का आयोजन 25 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे।
नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर. मीणा ने बताया कि दशहरा महोत्सव के तहत मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना 25 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे राजकीय मोईनिया इस्लामिया स्कूल के खेल मैदान में की जाएगी। यहां प्रतिदिन शाम 7 बजे माता जी की आरती होगी। यही पर 25 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक गरबा एवं डांडिया का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे प्रारम्भ होगा।
उन्होंने बताया कि निगम द्वारा रामलीला का मंचन 25 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक जवाहर रंगमंच पर किया जाएगा। श्री राम बारात 29 सितम्बर को शाम 5 बजे नगर निगम परिसर से निकाली जाएगी। श्री राम जी की सवारी 3 अक्टूबर को श्री रघुनाथ मंदिर घसेटी बाजार से रवाना होकर पटेल मैदान पहंुचेगी। यहां शाम 5.30 बजे रावण दहन होगा। इसी तरह 4 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन एवं शाम 8 बजे जवाहर रंगमंच पर भरत मिलाप का मंचन होगा।
error: Content is protected !!