छात्रावृत्ति आॅनलाईन आवेदन संबंधी सेमीनार

अजमेर। शैक्षणिक व प्रोफेशनल पाठ्यक्रम के तहत उत्तर मेट्रिक छात्रावृत्ति वर्ष 2014-15 हेतु आॅनलाईन आवेदन एवं आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण हेतु राजकीय, स्वायत्तशाषी एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं का सेमीनार कल 24 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा।
उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के अनुसार सेमीनार में छात्रावृत्ति से संबंधित व्याख्याता, छात्रावृत्ति लिपिक, लेखाकार, सूचना सहायक, कम्प्यूटर आॅपरेटर की उपस्थिति के संबंध में समस्त शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधानों को अवगत कराया गया है। जिन शिक्षण संस्थाओं के कार्मिक अनुपस्थित रहेंगे उनका छात्रावृत्ति पोर्टल से रजिस्टेªशन निरस्त किया जा सकता है।
error: Content is protected !!