ब्यावर। 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक शहरी क्षेत्रों मेें मनाये जा रहे ‘‘ स्वच्छ भारत सप्ताह ‘‘ के तहत ब्यावर नगर में गुरूवार प्रातःकाल उपखण्ड कार्यालय परिसर से शहर के मुख्य बाजारों एवं मार्गाे पर पूरे जोशखरोश तथा गगनभेदी नारों के उद्घोष के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह विशाल रैली को कोर्ट परिसर से एसबीआई , अजमेरीगेट, फतेहपुरिया चौपड़, महादेवजी की छत्राी, एकता सर्किल, पाली बाजार, लौहरान चौपड़, चांग गेट, अम्बेडकर सर्किल, शान्ति टावर, सिटी सिनेमा, होटल विनोद, नगर परिषद, भगत चौराहा , सिटी थाना , हैडपोस्ट ऑफिस के समक्ष होते हुए गुजरी तो नागरिकों ने कौतुहल के साथ इसे देखा तथा स्वच्छता संदेश ग्रहण किया। रैली दौरान नर्सिग छात्रा-छात्राओं तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहर वासियों को स्वच्छता का बेहतरीन संदेश अपने हाथों में बैनर थामें एवं आकर्षक नारों की उद्घोषणा करते हुए ध्यानाकर्षित किया। रैली से ‘‘ हमारा भारत स्वच्छ भारत ’’, ‘‘शहर हमारा स्वच्छ रहे‘‘, ‘‘देश हमारा स्वच्छ रह े ’’ , ’’ स्वच्छता हमारा अभियान है ’’ , सरीखे आकर्षक नारेंा के माध्यम से मार्गेां का वातावरण गुंजायमान हो उठा तथा ’’ घर का कचरा सड़कों पर ना फैंके’’ , ’’सरकारी सम्पतियों का विरूपण नहीं करें’’ , ’’ पुनः चक्रित पोलिथिन व प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग नहीं करें’’, ‘‘सफाई हेतु सभी नागरिक श्रमदान करें’’, ‘‘ नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में सहयोग प्रदान करें ’’ इत्यादि बैनरों का प्रदर्शन करतेहुए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूता की अलख जगाई गई। इस रैली का शुभारम्भ एसडीओ भगवती प्रसाद, नगर परिषद सभापति लेखराज कंवरिया एवं नगर परिषद आयुक्त शशी कान्त शर्मा की उपस्थित में हुआ। स्वच्छता जागरूकता रैली में सबसे आगे नर्सिंग ट्रेनिंग सेण्टर की छात्राएं एवं रूपरजत ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के छात्रा अपने हाथों में स्वच्छता जागरूकता संबंधी बैनर लिये हुए चल रहे थे। इसके पश्चात् एसडीओ भगवती प्रसाद, नगर परिषद आयुक्त शशीकान्त शर्मा, बीसीएमओ डॉ0 सी0एल0परिहार, पीएमओ डॉ0 प्रमोद पोरवाल, डिप्टी कन्ट्रोलर एकेएच डॉ0 के0के0चौहान, विद्युत निगम के अधिशाषी अभियन्ता दिनेश सिंह , पीएचईडी के सहायक अभियन्ता एस0के0माथुर, जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियन्ता ओ0पी0 मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण का दल चल रहा था। उनके पीछे उपखण्ड कार्यालय व तहसील के कार्मिक चल रहेथे। उसके बाद नगर परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी विजयसिंह चौधरी, स्वास्थ्य निरीक्षक महेन्द्र शर्मा, भंवर लाल जावा, हरिराम लखन तथा जमादार व सफाईकर्मी दल था। नगर परिषद दल के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता शिव दत्त गहलोत व उनका पीएचईडी दल, फिर कृषि विभाग के सहायक निदेशक विनोद छाजेड़ के निर्देशन में कृषि पर्यवेक्षक दल तथा उसके पश्चात् विद्युत निगम के सहायक अभियन्ता वी0डी0दुबे के अनुसरण में विद्युत निगम के कर्मचारीगण रैली में ऊंची आवाज में नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह रैली वापस उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर विसर्जित हुई।
नागरिक अपने घर के साथही गली-मौहल्ला एवं शहर स्वच्छ रखने में सहभागी बनें
रैली विसर्जन मौके पर विधायक शंकर सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत ब्यावर में नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देने हेतु आयोजित की गई जागरूकता रेैली आयोजन की प्रशंसा की एवं नागरिकों को न केवल अपना घर बल्कि गली-मौहल्ला एवं शहर स्वच्छ बनाने केलिये आह्वान किया और कहा कि केवल सरकार के भरोसे ही न रहते हुए बल्कि नगर परिषद सहित संबंधित विभाग के सम्पर्क में रहतेहुए अच्छे नागरिक के रूपमें उचित एवं सकारात्मक सहयोग भी करें।
एसडीओ भगवती प्रसाद ने रैली विसर्जन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहाकि व्यक्ति स्वयं का घर जिस तरह से स्वच्छ रखता है वैसे ही शहर को भी साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों एवं शहर के वार्ड-पार्षदों सहित सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे जागरूता रैली में सहभागिता निभाते हुए अपने ब्यावर शहर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाने में सकारात्मक सहयोग करें। आज निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली का सुखद परिणाम आमजन में देखने को मिलेगा।
नगर परिषद आयुक्त शशी कान्त शर्मा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विजयसिंह चौधरी ने परिषद के सफाई निरीक्षकों तथा सफाईकर्मियों को पूरी निष्ठा व लगन के साथ अपना दायित्व निवर्हन करने का आह्वान किया है तथा आमजन से सकारात्मक सहयोग की अपील करतेहुए विश्वास दिलाया कि ब्यावर क्षेत्रा में स्वच्छ भारत की अवधारणा को सामूहिक सहयोग से क्रियान्वित करने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर नगर परिषद सभापति लेखराज कंवरिया, पार्षद दिनेश भाटी व कैलाश गहलोत , पूर्व पार्षद हरजी सिंह कडीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा तहसीलदार मदन लाल जीनगर एवं संबंधित विभागीय स्टाफकर्मी भी उपस्थित थे।
ब्यावर दिवस होगा एक विशिष्ट दिवस
ब्यावर। स्वच्छ भारत सप्ताह ( 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर ) के अन्तर्गत ब्यावर शहर में प्रत्येक दिवस विशिष्ट दिवस के रूप में मनाया जाएगा तथा आमजन को सफाई के प्रति जागरूक एवं महत्ता की समझाईश प्रदान करने हेतु स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
नगर परिषद ब्यावर के आयुक्त शशी कान्त शर्मा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विजयसिंह चौधरी के अनुसार प्रथम दिन 25 सितम्बर को स्वच्छता जागरूकता रैली आयेाजन किया गया तथा 26 सितम्बर को नगर में स्थित रोड़ एवं गलियों की सफाई कार्यक्रम , 27 सितम्बर को चिकित्सा संस्थानों/अस्पतालों में स्वच्छता दिवस विशेष अभियान आयोजन, 28 सितम्बर को शौचालय स्वच्छता दिवस अभियान आयोजन, 29 सितम्बर को संस्थान स्वच्छता दिवस, 30 सितम्बर को स्टॉल/ होटल/ रेस्टोरेण्ट स्वच्छता दिवस, 1 अक्टूबर को रोड एवं गलियों की सफाई तथा 2 अक्टूबर को श्रमदान / सफाई प्रतिज्ञा से संबंधित आयोजन शामिल हैं।
वार्ड नं. 13 हेतु शुक्र एवं शनि को भामाशाह शिविर आयोजन
ब्यावर। ब्यावर शहर के वार्ड नं. 13 के नागरिकों के हितार्थ राठी पवेलियन सुभाष उद्यान परिसर में 26 सितम्बर एवं 27 सितम्बर को दो दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद ने उक्त वार्डवासियों से अपने मूल दस्तावेजों एवं सम्पूर्ण परिवार सहित आकर शिविर से लाभ उठाने का अनुरोध कियाहै।
धनाऊ-स्वच्छ दिवस के तहत श्रीरामदेव आदर्श विद्या मँदिर उ.प्रा.वि.श्रिरामवाला मेँ बुधवार को विद्यालय स्वच्छ दिवस मनाया जाएगा। चुतराराम सेँवर ने बताया की इस मौके पर कई निबंध,भाषण,चित्रकला.वाद-विवाद प्रतियोगिता मनाएँगे।
संस्था के प्रधानाध्यापक तिलोकाराम ने बताया कि ग्रामिण विद्यालयोँ के सभी बालक-बालिकाओँ के लिए प्रतियोगिताएं होगी।