अजमेर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं सहायक कलक्टर पुष्पा देवी पंवार के अनुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2015 के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्रा अजमेर उत्तर के बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण राजकीय सावित्राी बालिका स्कूल में प्रात 10 बजे से आयोजित किए गए हंै। भाग संख्या एक से 55 तक के बीएलओ का प्रशिक्षण 29 सितम्बर, 56 से 110 का 30 सितम्बर तथा भाग संख्या 111 से 162 तक का प्रशिक्षण एक अक्टूबर को आयोजित किया गया है।