अजमेर निश्चित रूप से अग्रीम पंक्ति में आयेगा

अनिता भदेल
अनिता भदेल

अजमेर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की मुलाकात जब अजमेर को उन तीन शहरों में रखा गया जो स्मार्ट सिटी बनाये जायेगें। जो अजमेर के भविष्य से जुड गई तो अजमेर वासियों में खुशी की लहर फैल गई। यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जी के अथक प्रयासों से यह सब सम्भव हो पाया है।

पिछले कई वर्षो से अजमेर के विकास के प्रयास होते रहे है। परंतु अजमेर का चहुमुखी विकास अब अमेरिका के सहयोग व सुझाव से होने वाला है। अजमेर में अब यातायात सुरक्षा, पानी, पाईप लाईन द्वारा घरेलु गैस, वर्ल्डक्लास रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, एयरपोर्ट, हॉस्पीटल व अन्य सुविधाएं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर चालू होने वाली है। अजमेर पर्यटन की दृष्टिकोण से विश्व के मानचित्र पर आयेगा शहर व शहर के आस-पास बडे उद्योग लगेगे व युवाओं को नए रोजगार के केन्द्र खुलेगे। अजमेर में एक नया शहर विकसित होगा। अजमेर आधुनिक तकनीक से जब जुड़ेगा तो निश्चित रूप से अग्रीम पंक्ति में आयेगा।
अनिता भदेल,
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक अजमेर दक्षिण 
मों. 9829270288
error: Content is protected !!