सांसद यादव के कोष से 35 लाख का नाले निर्माण कार्य प्रारम्भ

DSC_0591अजमेर। भाजपा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी के संसदीय कोष से 35 लाख रूपये की राशी का नाले निर्माण कार्य कम्युनटी हॉल सिन्धवाड़ी के पास प्रारम्भ हुआ शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल, पूर्व विधायक हरिश झामनानी, पार्षद सम्पत सांखला, लाली देवी डेंडवाल, चन्द्रशेखर बालोटिया, कंवल प्रकाश किशनानी, मण्डल अध्यक्ष नरपत सिंह कच्छावा, पुज्य पंचायत झुलेलाल सिन्धुवाड़ी कॉलोनी के अध्यक्ष श्रीचन्द्र सादवानी, महामंत्री धनशानी नरेन्द्र सोनी व अन्य लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
श्रीमती अनिता भदेल ने श्री भूपेन्द्र यादव का धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया कि 35 लाख रूपये की राशी विकास कार्य में दी है जो जनता के लिये उपयोगी साबित होगी। उन्होने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कथनी और करनी में फर्क नहीं करती। चुनाव के समय जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे है तथा मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जी के नेतृत्व में आने वाले चार वर्षो में हम क्षेत्र का विकास करेगें। इस अवसर पर हरिश झामनानी ने कहा कि भाजपा जब आपके बीच वोट मांगने आयी थी तब आपने जो समर्थन दिया था उसको उतारने के लिये भाजपा ने यह विकास का कार्य किया है। इस अवसर पर सम्पत सांखला ने कहा कि हम आपके बीच रहकर क्षेत्र के विकास के लिये सहभागी बनेगें। कंवल प्रकाश ने कहा कि आने वाला समय शहर को एक नई दिशा की ओर ले जायेगा। मण्डल अध्यक्ष नरपत सिंह ने कहा कि सांसद श्री भूपेन्द्र यादव का हम पूरा मण्डल धन्यवाद अर्पित करता है कि उन्होने विकास के लिये जो राशी दी है वो निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगी। प्रारम्भ में श्रीचंद साधवानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद पार्षद चन्द्रशेखर बालोटिया ने किया। इस अवसर पर पार्षद खेमचन्द, जितेन्द्र अरोड़ा, काजल, रमेश मारू, रमेश एच. लालवानी, कमल पंवार व अन्य कार्यकर्ता व जनता उपस्थित थी।
कंवल प्रकाश किशनानी 
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
9829070059
error: Content is protected !!