विभागों को आवंटित बजट समय पर व्यय करने के निर्देश

जिला आयोजना समिति की बैठक
सीमा माहेश्वरी
सीमा माहेश्वरी

अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सीमा माहेश्वरी ने विभिन्न विभागों को आवंटित बजट समय पर व्यय करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि विभाग संवेदनशील होकर आम आदमी के हित में कार्य करें।

जिला प्रमुख श्रीमती माहेश्वरी ने बुधवार को जिला परिषद के सभागार में जिला आयोजना समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 की एकीकृत जिला वार्षिक योजना के निर्माण के लिए नवम्बर माह में ग्राम एवं वार्डसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी विभाग अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वार्षिक योजना का निर्माण करें।
उन्होंने कहा कि जिन विभागों की जिला वार्षिक योजना वर्ष 2014-15 की वार्षिक प्रगति धीमी है। वे विभाग समय पर अपना बजट व्यय करें ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। बैठक में कृषि, उद्यान, भूसंरक्षण, पशुपालन, मत्सय, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, संस्कृत शिक्षा, प्रारम्भिक व माध्यमिक शिक्षा, साक्षरता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, आईटीआई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आईसीडीएस, स्थानीय निकाय विभाग, वन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग, पर्यटन विभाग, भूजल विभाग, राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम एवं सिंचाई विभाग से संबंधित वार्षिक योजनाओं के आय-व्यय की समीक्षा की गई। इन विभागों के अधिकारियों ने अब तक की गई कार्यवाही से अवगत कराया।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर. गूगरवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एम.पी. शर्मा, उप जिला प्रमुख श्री ताराचंद रावत, जिला परिषद सदस्य श्री कृष्ण गोपाल जोशी, सुमन मण्डरावलिया एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
error: Content is protected !!