
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। वाल्मिकी सेना के तत्वाधान में बुधवार को वाल्मिकी जयंती एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वाल्मिकी सेना के अध्यक्ष गोविन्द घांवरी ने बताया कि 8 अक्टुबर को जयंती महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मे वाल्मिकी समाज की महिलाए सिर कलश लिए हुए एवं कई झांकीया निकाली। शहर के गांधी व्यापार संघ के अध्यक्ष मंगलसिंह मोनु के नेतृत्व मे चांग गेट पर एवं माली सैंनी युवा मोर्चा के संयोजक बद्री सामरिया के नेतृत्व मे पुष्प बरसा कर स्वागत किया।
बुधवार शाम को नेहरु कांलोनी शिव मंदिर मे शिक्षको का सम्मान किया जायेगा। संगठन प्रदेश सचिव संदीप जॉय ने सभी वाल्मिकी समाज के सभी लोगो से महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे रहें।