टेम्पो-बाइक में भिड़न्त, दो जने घायल

0607ब्यावर, (हेमन्त साहू)। निकटवर्ती सुरजपुरा ग्राम के निकट मार्ग पर बुधवार शाम को सवारी टेम्पो व बाइक मे भिडन्त हो जाने से दो युवक घायल हो गये। घायलो को एम्बुलेन्स द्वारा राजकीय अमृकौर चिकित्सालय पहुचाया। जहा पर दोनो घायलो का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार दौलिया सेन्दडा निवासी मदनसिंह पुत्र लादुसिंह (25) व श्रवणसिंह पुत्र कालुसिंह बुधवार शाम को बाइक लेकर सुरजपुरा जारहे थे कि सामने से आरहे टेम्पो व बाठक मे भिडन्त होने से घायल हो गये। दोनो घायलो को एम्बुलेन्स द्वारा राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुचाया। जहा पर दोनो घायलो इलाज जारी है।

error: Content is protected !!