
ब्यावर / रायपुर, (हेमन्त साहू)। रायपुर मारवाड़ कस्बे में शनिवार को विश्व हिन्दु परिषद के स्वर्ण जंयजी के उपलक्स में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें रकस्बे के दर्जनों युवा ने शिविर में रक्तदान कर कौमी एकता का परिचय दिया। विश्व हिन्दु परषिद रायपुर पृखंड अध्यक्ष गौरव मोहनानी ने बताया की मेडिकल टीम के मार्गदर्शन पर सुबह करीब 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जो शाम के पांच बजे तक चल जिसमें करीब 130 युनिट रक्तदान किया गया। कस्बे सैकड़ों युवा ने बढ चढकर हिसा लिया । मुस्लिम समाज के आसिफ जरगर ने बातया की रक्तादन शिविर में दर्जनों युवाओं ने रायपुर में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। शिविर में हिन्दुसेवा मंडल के कालुराम छींपा , मदनलाल कुमावत, विश्व हिन्ुद परिषद के राजेन्द्र पालड़ीया समावज सेवी चैनाराम माली दौलत वैश्णव, चन्दमल सोनी, गरीब नवाज कमेठी के जाकीर शेख, जब्बार कुरेशी, हमीद, उसमान गनी, इमरान शेक्ष शाकीर शेख , संजु शेख सहीत सैकड़ो ंबुजुर्ग व युवा ने भी रक्तदान कर शिविर में सहयोग किया।
298 भाजपाईयों के आवेदन हुए जमा, 45 वार्डों में पर्येवेक्षक नियुक्त
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा पिछले दिनो हुए वितरित आवेंदन फार्म, शनिवार को अंतिम दिन करीब 298 भाजपा के संभावित प्रत्याशियो ने जमा कराए। भाजपा महामंत्री रमेश बंसल ने बताया कि नगर परिषद चुनाव को मध्य नजर रखते हुए चुनाव संचालन समिति ने शहर के 45 वार्डो में पर्यवेक्षक नियुक्त किये। ये पर्यवेक्षक अपने वार्ड से तीन प्रबल प्रत्यााशियो के नाम 3 नवंबर को समिति को सौपेंगे। बंसल ने कहा कि वार्ड 1,2,44,45 से भरत मालानी, अविनाश गर्ग,रमेश यादव, वार्ड 3,4,5,9 से नवल मुरारका, सुनील डांगी, मुकेश गोयर, वार्ड 11,12,13,14 से सिद्धार्थ जैन, मो. अयुब गौरी, मनीष कांकरिया, वार्उ 15,16,17,18 से कोमलसिंह मेहता, दिनेश कटारिया, गौतम कुमठ वार्ड 19,20,21,22 से पवन जैन, राजेन्द्र कांकरिया, नरेश मित्तल, वार्ड 23,24,25,26 से हरिकिशन तिलोकानी, लक्ष्मणदास गुरनानी, रतनसिंह मेहता, वार्ड 27,28,29,30 से गोविन्द साहू, गिरीराज झंवर, संजय अग्रवाल, भंवर ब्यावत,वार्ड 31,32,33,34 से नरेन्द्र नरेश, रमेश जांगिड, बद्री सामरिया वार्ड 35, 36, 37, 38,39 से भुपेन्द्र तोमर, मुरली तिलोकानी, रामवतार लाटा, वार्ड 40,41,42,43,से डुंगरसिंह सांखला, विष्णु शर्मा, साधना सारस्वत, प्रमोद शर्मा सहित समस्त 45 वार्डो के पर्यवेक्षक बनाए गए।
विधायक शंकरसिंह रावत ने पर्यवेक्षको की बैठक को संबोधित करते हुए को पार्टी की रिती निति का पालन करते हुए कहा कि वार्ड स्तर के धरातल को पहचानते हुए अच्छे प्रत्याशी का रिपोर्ट बनाए । शनिवार को पर्येवेक्षको की बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा ने कहा कि भाजपा के पर्येवेक्षको से कहा कि वार्ड स्तर पर अपने काम को सच्चाई व ईमानदारी से निर्वाह करे।