अजमेर / कला व साहित्य के प्रति समर्पित संस्था ‘नाट्यवृंद‘ के रंगमंच कलाकारों द्वारा रविवार 2 नवम्बर, 2014 को प्रातः 11 बजे प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी का दुशाला ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक उमेश कुमार चौरसिया द्वारा कलाकारों की समस्याओं के संबंध में दिये गए ज्ञापन पर बोलते हुए देवनानी ने कहा कि अजमेर के कलाकारों को अव्यवसायिक कला प्रस्तुतियों के लिए निःशुल्क या न्यूनतम शुल्क पर रंगमंच उपलब्ध करवाने के लिए वे संबंधित अधिकारियों से विचार कर शीघ्र निर्णय करवाएंगे। उन्होंने कहा कि अजमेर में नाटक, नृत्य, संगीत आदि विविध कलाओं में प्रतिभावान कलाकारों की कोई कमी नहीं है, वे प्रयास करेंगे कि यहाँ की नवोदित कला प्रतिभाओं को समुचित प्रोत्साहन मिले तथा कला साधकों को राज्यभर में अपनी कला के प्रदर्शन हेतु यथासंभव सुविधाएं उपलब्ध हों। जवाहर कला केन्द्र की तरह सूचना केन्द्र को कला-संस्कृति केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए भी यथाशीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
उमेश कुमार चौरसिया
निदेशक ‘नाट्यवृंद‘
संपर्क-9829482601