वार्ड 47 व 01 के क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का भव्य अभिनंदन

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी के राज्य सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार बनने पर अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 01 व 47 के क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य अभिनन्दन व स्वागत किया गया। विष्णु हिल टाऊन, कालू की ढाणी तथा हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का ढ़ोल ढमाको व पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया तथा साफा बन्धाकर एवं शॉल ओढाकर अभिनंदन किया गया।
देवनानी ने इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि सभी क्षेत्रवासियों के स्नेह व शुभकामनाओं की वजह से ही उन्हें यह दायित्व मिला है तथा वे उन सबकी अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का सुधार करने में कोई कसर नही छोडेगे।
इस अवसर पर जे.के. शर्मा, आभा भारद्वाज, जितेन्द्र चौहान, अनीस कपूर, राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, कृष्ण गोपाल लेखरा, लोकेश जैन, ब्रहमोहन मेहता, उमेश दौसाया, रितेश ढलवाल, अतुल चौरसिया, रामदेव भडाणा, अभिशेक शुक्ला, प्रदीप, सुनिल राजावत सहित क्षेत्रीय विकास समितियों के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!