अजमेर। राजस्थान माध्यमिक षिक्षा बोर्ड एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘राज्य विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा-2014‘‘ कल रविवार 9 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्य के 50 परीक्षा केन्द्रों पर 11,836 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी जिला मुख्यालयों पर न्यूनतम एक परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
बोर्ड के सचिव महेन्द्र प्रकाष शर्मा के अनुसार इस परीक्षा के प्रष्न पत्र हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे। प्रष्न पत्रों के उत्तर प्रष्न पत्र के साथ ही दी गई ओ.एम.आर. शीट पर ही देने होंगे। प्रष्न पत्र की अवधि 120 मिनिट होगी। प्रत्येक प्रष्न 1 अंक का होगा। पूरे प्रष्न पत्र का पूर्णाक 150 हैं। गलत उŸार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
श्री शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से राज्य स्तरीय योग्यता सूची में राज्य के 20 श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन वरीयता क्रम में होगा और उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जयपुर में आयोजित किए जाने वाले विषेष पुरस्कार वितरण अलंकार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उनमें से सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को रूपये 4000/- नकद एवं ‘‘विषिष्ठ योग्यता गौरव पदक‘‘ से सम्मानित किया जाएगा, शेष 19 विद्यार्थियों को प्रत्येक को रूपये 2000/- नकद व योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिला स्तरीय योग्यता सूची में प्रत्येक जिले से सर्वश्रेष्ठ दो विद्यार्थियों को सूचीबद्ध किया जाएगा जो अपने जिले का प्रतिनिधित्व कर विभाग द्वारा आयोजित ‘‘राज्य स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता‘‘ में भाग लेने के पात्र होंगे, जहां वह क्रमषः खण्ड व राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में मौखिक दृष्यों व प्रयोगों पर आधारित प्रस्तावों के आधार पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर सकेंगे। जिला स्तर पर प्रत्येक जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को रूपये 2000/- एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को रूपये 1000/- नकद पुरस्कार राजस्थान माध्यमिक षिक्षा बोर्ड द्वारा दिया जाएगा।
-राजेन्द्र गुप्ता, उप निदेषक (जनसम्पर्क)