
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर ब्यावर नगर परिषद आम चुनाव 2014 हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन शनिवार को 9 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 12 नामांकन पत्र दाखिल कराए गए। रिटर्निंग ऑफिसर (एसडीएम) भगवती प्रसाद के अनुसार ब्यावर नगर परिषद आम चुनाव हेतु विभिन्न वार्डो से जिन अभ्यर्थियों ने शनिवार को अपना नाम-निर्देशन पत्र भर कर प्रस्तुत किये हैं, उनमें – वार्ड नं. 6 से मीना ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में, वार्ड नं. 11 से नटवर लाल ने बीजेपी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में, वार्ड नं. 12 से कमला दगदी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में, वार्ड नं. 26 से ज्ञानदेव झंवर ने बीजेपी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में, वार्ड नं. 29 से सत्य नारायण ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में, वार्ड नं. 33 से पूनम सिंह ने कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के प्रत्याशी के रूप में, वार्ड नं. 43 से राजेश्वरी यादव ने बीजेपी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तथा वार्ड नं. 44 से महेन्द्र सिंह गौड़ ने बीजेपी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कराया है।