टीएसपी की तर्ज पर बने मगरा सब प्लान, अन्यथा मंच करेगा जन आन्दोलन

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। मगरा विकास मंच राजस्थान का सम्मेलन रावत समाज भवन पर मंच प्रदेशाध्यक्ष जसंवतसिंह मण्डावर की अध्यक्षता व सम्पादक भगवानसिंह चौहान के मुख्य आथित्य में आयोजित हुआ। सम्मेलन की शुरूआत गत दिनों मगरे क्षैत्र के विद्यार्थी मित्र त्रिलोकसिंह सेन्दडा की आत्महत्या कर देने पर मौन सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करतें हुऐ प्रदेशाध्यक्ष जसवंतसिंह मण्डावर ने आक्रोश भरे स्वर में कहा की मगरा क्षैत्र का राजसमन्द बाहरी लोगों का भर्ती केन्द्र बन के रह गया हैं। जो कि बाहरी लोग शिक्षक ,पटवारी,ग्रामसेवक,पुलिस में भर्ती होने के लिए राजसमन्द आते हैं। व 1-2 वर्ष के बाद अपनी पहुच का फायदा उठा कर स्थानान्तरण करा कर अपने जिलों में चले जाते हैं जिससे मगरे व राजसमन्द कि स्थिति ढाक के तीन पातं हैं। आहवान करते हुऐ कहा की मगरे क्षैत्र के स्थानीय बेरोजगारों को लाभ दिलानें के लिए टीएसपी की तर्ज पर मगरा सब प्लान बनाने व देवनारायण योजना के समान मगरा योजना संचालन शुरू करने के लिए जन आन्दोलन करना पडेगां।
मुख्यअतिथि सम्पादक भगवानसिंह चौहान ने सबोधित करतें हुऐ कहा की गुर्जर आरक्षण आन्दोलन की तरह मगरे में निवास करने वाली सभी जाति समाज को एक मंच पर आकर मंच की लडाई को लडना होगा जिससें सरकार,प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे कर पिछडें मगरे के लोगो को लाभ देगें।
संयोजक दुर्गाप्रसाद सिंघानिया ने चेताते हुऐ कहा की अब नहीं चेते तो शेखावाटी,ढुढाडी व हाडोती वाले इस मगरे की हालत खराब कर के रख देगें। बाहरी लोग यहॉ आकर हमारे हक को छिन रहें हैं। व जमीनें खरीद रहें हैं जिससें दिन प्रतिदिन विषमता बढती जा रही हैं। और मगरे के युवा बेरोजगार, विद्यार्थी मित्र लाचार व हताश हैं हताशा व निराशा को छोड कर मगरा विकास मंच के जन आन्दोलन को गॉव गॉव ढाणी ढाणी पहुचानें का सकल्पं लेने की बात कही।
देवगढ तहसील प्रभारी चन्द्रजीतसिंह सांगावास ने क्षैन में नि:शुल्क कोंचिग खोलने,गाईडेन्स शिविर आयोजित करने के साथ मगरा विकास बोर्ड के माध्यम से विशेष मगरा पैकेज दे कर युवा बेरोजगारो को लाभ देने की मांग की। सम्मेलन में सरकारी नौकरीयों में स्थानिय जिलें वालों को प्राथमिकता देने, गृहजिलें के अतिरिक्त अंक दिलानें, मगरे क्षैत्र के राजसमन्द, अजमेर,पाली,भीलवाडा, चितौडगढ व उदयपुर से स्थानान्तरण रोकने के लिए डार्क जोन बनाने, विद्यार्थी मित्रों को नियमित करनें, मगरें क्षैत्र की भीम, देवगढ, टॉडगढ, , ब्यावर, रायपुर आदि तहसीलों का परिसीमन करानें, अजमेर में सेना भर्ती केन्द्र खुलवानें की मांगों के साथ सभी में पुरा करानें का संकल्प लिया। सम्मेलन में प्रदेशप्रवक्ता भुपेन्द्रसिंह छाया टॉडगढ , ब्यावर तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह नरबदखेडा, अजमेर संभागीय प्रभारी ब्रजपालसिंह कालिन्जर, चितौडगढ प्रभारी जोरावरसिंह बडीसादडी, दिवेर प्रभारी गोविन्दसिंह, एडवोकेट घनश्यामसिंह, दिलावरसिंह रावत, गोपाल जोशी, जगदीश चावला, प्रवीण कुमार बंजारा, कैलाश लौहार, तारूराम भाट, संजय चावला समेत छ: जिलों से पधारें पदाधिकारी उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन महासचिव लक्ष्मणसिंह खोखावत ने किया व आभार मिठठनसिंह गहलोत ने जताया।
At presently rawat samaj condition very critical speacial raipur magara area