अनिता भदेल सहकार सप्ताह एवं कार्यशाला का शुभारम्भ करेंगी

a bhadel 11अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल कल 14 नवम्बर को प्रात: 10 बजे 61वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह के तहत कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंंगी।
सहकारिता विभाग एवं दी जांगिड़, ब्राह्मण क्रेडिट एण्ड सेविंग सोसायटी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में बचत व साख सहकारी समितियों की कार्यशाला भी आयोजित की गई है।
कार्यक्रम के संयोजक श्री गोपाल चोयल ने बताया कि 9 नम्बर पेट्रोल पम्प के पास स्थित भवन में आयोजित इस समारोह में सहाकारिता विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार शकील अहमद, संयुक्त रजिस्ट्रार पूनम भार्गव, उप रजिस्ट्रार विनोद शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भदेल प्रात: 10 बजे सहकार ध्वजारोहण कर कार्यशाला को उदघाटन करेंगी।

error: Content is protected !!