केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री प्रो. जाट ने रूपनगढ़ में वीर तेजा

जाट छात्रावास की आधार शिला रखी
नदियों को जोड़कर पेयजल की समस्या का हल करेंगे
sanwar lal jat 4अजमेर। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री प्रो. सांवर लाल जाट ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा घोषित देश की नदियों को जोडऩे की योजना जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू किया है , को आपस में जोड़कर पेयजल की समस्या का निराकरण करेंगे। केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री प्रो. जाट आज अजमेर जिले के रूपनगढ़ ग्राम में वीर तेजा जाट छात्रावास की आधार शिला रखने के पश्चात आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल की महत्ता को हमें समझना चाहिए और इसका संग्रहण करना चाहिए।
प्रो. जाट ने कहा कि ”जल ही जीवन हैÓÓ इस मान्यता के साथ हमें वर्षा के बहकर जाने वाले पानी को राकना चाहिए। खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में रोककर इसे संग्रहण करना चाहिए जिससे कुंए, तालाब, बावडिय़ां आदि रिचार्ज होंगी।
जनसभा को पुष्कर क्षेत्र के विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के 11 महीने में इस क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य हुए है जिनका लाभ नागरिकों को मिलने लगा है।
किशनगढ़ के विधायक श्री भागीरथ चौधरी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे तथा राज्य के जल संसाधन मंत्री रहे प्रो. सांवर लाल जाट जो केन्द्र में जल संसाधन राज्यमंत्री है के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को बीसलपुर पेयजल योजना से जोडऩे की योजना प्रारम्भ की और किशनगढ़ शहर सहित अनेक गांवों को इस योजना का पानी मिलने लगा। उन्होंने किशनगढ़ क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
जनसभा को पूर्व राजस्व मंत्री श्री रामनारायण डूडी, अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सरिता गेना, किशनगढ़ के पूर्व विधायक श्री नाथूराम सिनोदिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया। जनसभा से पूर्व केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री प्रो. जाट, विधायक सर्व श्री सुरेश सिंह रावत व श्री भागीरथ चौधरी, पूर्व राजस्व मंत्री श्री रामनारायण डूडी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने दादू सम्प्रदाय के पीठाधिशवर श्री गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में छात्रावास की आधार शिला रखी।

error: Content is protected !!