अजमेर, 28 नवम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ के अजमेर शहर वृत्त के ‘‘सी’’ एण्ड ‘‘डी’’ श्रेणी के तकनीकी कर्मचारियों के ‘‘सुरक्षा, दुर्घटना निवारण एवं आपदा प्रबंधन’’ संबंधित प्रषिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ।
अधीक्षण अभियन्ता (अ.श.वृ.) श्री वी. एस. भाटी ने बताया कि प्रथम सत्र में सहायक अभियन्ता (एचटीएम-प्रथम) श्री एस. के. गुप्ता ने प्रषिक्षणार्थियों को सुरक्षा एवं सुरक्षा उपकरणों के अनुप्रयोग के विषय में जानकारी प्रदान की। साथ ही 33/11 के.वी. जी.एस.एस. का भ्रमण कराया। उन्होंने प्रषिक्षणार्थियों को 33/11 के.वी. जी.एस.एस. पर कार्य करते समय बरतने वाली सावधानियों की जानकारी दी। तदुपरान्त कनिष्ठ अभियन्ता (एचटीएम-प्रथम) श्री हेमन्त उपाध्याय ने प्रषिक्षणार्थियों को अर्थिंग के बारे में बताते हुये अर्थिंग प्रैक्टिसेज इन इलैक्ट्रिकल इन्स्टालेषन्स विषय पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।
अन्तिम सत्र में कार्मिक अधिकारी (टीसीसी-तृतीय) श्री अजय प्रताप सिंह, रा.रा.वि.प्र.नि.लि., अजमेर ने प्रषिक्षुओं को आपदा की स्थिति में आपदा प्रबंधन के विषय पर जानकारी दी। साथ ही प्रषिक्षुओं से प्रषिक्षण के विषय में जानकारी ली व प्रषिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।
प्रषिक्षण के समापन समारोह में मुख्य अभियन्ता (अ/सं) श्री बी. एस. रत्नू ने प्रषिक्षण की उपयोगिता व प्रषिक्षण को व्यवहार में लाने के बारे में बताया तथा प्रषिक्षणार्थियों को सुरक्षापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। समापन समारोह में अधीक्षण अभियन्ता (अ.श.वृ.) श्री वी. एस. भाटी, प्रावै. सहा.-अधीक्षण अभियन्ता (अ.श.वृ.) श्री उमेष कुमार, कर्मचारी संघ के श्री विजेन्द्र कुमार शर्मा, कार्मिक अधिकारी (अ.श.वृ.) श्री मुकेष गुप्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा प्रषिक्षणार्थियों को प्रषिक्षण प्रमाण-पत्र व ग्रुप फोटो वितरित किये गये। अंत में प्रषिक्षण प्रभारी श्री मुकेष गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य पधारे हुए अतिथियों एवं प्रषिक्षणार्थियों का प्रषिक्षण के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया।
लेखाकार कपूर सेवानिवृत
अजमेर, 28 नवम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के कार्पोरेट कार्यालय में मुख्य लेखाधिकारी (राजस्व) प्रकोष्ठ में कार्यरत लेखाकार श्री नरेष चन्द कपूर शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए।
कार्पोरेट कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सचिव (प्रषासन) श्रीमती मेघना चौधरी, मुख्य लेखाधिकारी श्री एम. के. जैन ने श्री कपूर को साफा, स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें माल्यार्पण कर विदाई दी।