
सीकर/ राजस्थान विश्वविधालय में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनावों को लेकर
प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं पर पुलिस व्दारा की गई लाठीचार्ज को
छात्र संगठन डी.ए.एस.एफ.आई ने छात्र विरोधी बताते हुए कड़ी निंदा की।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नोरतराम लोरोली ने कहा कि इंसाफ मांग रहे छात्रों
पर लाठीचार्ज कर छात्राओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटना पुलिस प्रशासन का
तानाशाही रूप दिखाता है,यह सब सरकार के ईशारों पर किया गया है। मैं इसकी
निंदा करता हुँ।